हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार, न दूरी देखी न उम्र, भारत आ पहुंची विदेशी महिला

जैकलीन और चंदन की ये अनोखी प्रेम कहानी बताती है कि प्यार न तो दूरी देखता है न ही धर्म और उम्र। सोशल मीडिया के जमाने में सच्चा प्यार भी पनप सकता है, बस जरूरत है दिल से जुड़ाव की। ये लव स्टोरी उन लोगों के लिए एक मिसाल बन चुकी है जो प्यार में सीमाओं को नहीं मानते।

विज्ञापन

आजकल सोशल मीडिया पर शुरू हुई मोहब्बतें अब बॉर्डर पार भी जा रही हैं। एक ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है जहां अमेरिका की एक महिला अपने भारतीय बॉयफ्रेंड से मिलने आंध्र प्रदेश के एक गांव पहुंच गई। आठ महीने की ऑनलाइन डेटिंग के बाद ये मुलाकात हुई जो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है।

इंस्टाग्राम बना प्यार का पुल

अमेरिका की जैकलीन फोरेरो उर्फ जैकी और आंध्र प्रदेश के चंदन की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों ने करीब आठ महीने तक ऑनलाइन डेटिंग की और एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जाना। फिर जैकी ने फैसला किया कि अब वो चंदन से मिलने इंडिया आएंगी।

मां के साथ भारत यात्रा

जैकी नवंबर 2024 में अपनी मां के साथ भारत आईं और चंदन के गांव पहुंचीं। यहां आकर उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को करीब से देखा और खूब पसंद किया। सोशल मीडिया पर वो अक्सर चंदन के साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं जिसमें उनका प्यार साफ नजर आता है।

विज्ञापन

उम्र और धर्म को नहीं बनने दिया दीवार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकी एक तलाकशुदा क्रिश्चियन महिला हैं और चंदन उनसे 9 साल छोटे हैं। लेकिन दोनों के बीच उम्र और धर्म की कोई दीवार नहीं बनी। जैकी ने चंदन को “सबसे प्यारा, ईश्वर को मानने वाला और सच्चे दिल वाला इंसान” बताया है।

अब अमेरिका में बसने की तैयारी

जैकलीन और चंदन अब अपनी लव स्टोरी को अगले पड़ाव तक ले जाने की तैयारी में हैं। दोनों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लिखा कि वो 14 महीने से साथ हैं और अब एक “बड़ा कदम” उठाने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, वे जल्द ही अमेरिका में साथ बसने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन

भारत ने किया दिल जीतने वाला स्वागत

जैकी ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि “यहां चारों तरफ रंगों की बहार है, जिसने मुझे और जिंदा महसूस करवाया”। उन्होंने भारतीय लोगों के अपनापन और संस्कृति की खुलकर सराहना की।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola