लोकायुक्त ने कर्नाटक में की 63 जगहों पर छापेमारी, करोड़ों के कीमती सामान बरामद

Lokayukta raid Karnataka Bengaluru: छापेमारी में करोड़ों रुपए के कीमती सामान और प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद हुए हैं। बेंगलुरु में तीन जगहों पर छापेमारी हुई।

Lokayukta raids in Karnataka
विज्ञापन

Lokayukta raid Karnataka Bengaluru: लोकायुक्त की टीम ने कर्नाटक में बड़ी कार्रवाई कर रही है। यहां टीम ने 63 जगहों पर छापेमारी की। 13 सरकारी अधिकारियों ने मिलकर रेड की जिसमें 6 लाख रुपये की नकदी, 3 किलो सोना, 25 लाख रुपये के हीरे, 5 लाख रुपये की प्राचीन वस्तुएं बरामद हुईं। इस छापेमारी के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसे लेकर कई तरह की आशंका जताई जा रही है। रेड राजधानी बेंगलुरु समेत कई जगहों पर की गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की रैली में शामिल होने वाले छह आयोजकों के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। इन सभी पर निर्धारित समयसीमा के बाद भी कार्यक्रम जारी रखने का आरोप है। रैली के लिए रात 10 बजे तक ही अनुमति मिली थी लेकिन यह 12 बजे के बाद तक चली।

विज्ञापन

मराठा आरक्षण को लेकर चर्चा में

इसमें लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर भी शिकायत की गई है और बताया गया है कि इससे पुलिस को परेशानी हुई। मनोज जरांगे इस समय मराठा आरक्षण की मांग को लेकर काफी चर्चा में हैं। वे इसे लेकर राज्य के अलग-अलग स्थानों का दौरा कर रहे हैं।

विज्ञापन

कहां-कहां की गई है छापेमारी

बताया जा रहा है कि इस छापेमारी में करोड़ों रुपए के कीमती सामान और प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद हुए हैं। राज्य की राजधानी बेंगलुरु में तीन जगहों पर छापेमारी शुरू की गई। बल्लारी, कोप्पल, चिक्काबल्लापुरा, मैसूरु, कोलार जिला और धारवाड़ शहर में भी छापेमारी की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ