ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को जोरदार टक्कर मारकर भागा कार ड्राइवर, CCTV में कैद

Lucknow News: कानपुर की तरफ से आ रही एक कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Viral video of road accident

Viral video road accident Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर पता चलता है कि वाहन चलाने में लोग कैसी लापरवाही करते हैं। कैसे दूसरों की गलतियों का खामियाजा किसी और को भुगतना पड़ता है। कैसे कुछ लोगों को सिर्फ अपनी परवाह रहती है, दूसरे के जान की नहीं। गाड़ी चलाते समय लापरवाही करना आम बात हो गई है। कई लोग तो शराब पीकर गाड़ी चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन

लखनऊ में एक तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही को जोरदार टक्कर मार दी। घटना कृष्णा नगर थाना क्षेत्र की है। इस वजह से वह तुरंत सड़क पर गिर गया। कार चालक इसके बाद तेजी से गाड़ी चलाकर भाग गया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह तेज स्पीड में चला गया। इसमें ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल घायल हो गया।

विज्ञापन

टूट गया कंधा

विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिसकर्मी का नाम अमित कुमार है और वे सड़क के चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी कानपुर की तरफ से आ रही एक कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उनका कंधा टूट गया है। दुर्घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया।

केस हुआ दर्ज

विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से टक्कर मारने वाले कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर उसे ट्रेस किया। उसका नाम अभिषेक दास है। उसकी उम्र 31 साल है और वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ