यहां वोट मांगना या मतदान करना..मतलब 'मौत के कुएं' में कार चलाना!

Lok Sabha Sensitive Seats: लोकतंत्र के महासमर का शंखनाद हो चुका है। सात चरणों में कुल 543 सीटों पर चुनाव होंगे। इन सीटों में से कुछ सीटें ऐसी हैं, जो संवेदनशील हैं। यहां वोट डालना किसी खतरे से खाली नहीं हैं। आइए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं…

Lok Sabha Election 2024 Sensitive Seats

Lok Sabha Election 2024: वे लोकसभा सीटें, जहां वोट मांगना या वोट डालना.. मतलब 'मौत के कुएं' में कार चलाना

Lok Sabha Election 2024 Sensitive Seats: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। पहले चरण का नामांकन जारी है, 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशी को जिताने के लिए वोट डालेंगे। हालांकि, देश में कुछ सीटें ऐसी हैं, जिन्हें संवेदनशील घोषित किया गया है। ये सीटें छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में हैं। चुनाव को देखते हुए यह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं…

विज्ञापन

1- बस्तर सीट

बस्तर लोकसभा सीट छत्तीसगढ़ में आती है। यह सीट नक्सल प्रभावित क्षेत्र में है। यहां आए दिन नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ होती रहती है। नक्सलियों के 25 मई 2013 को सुकमा के झीरम घाटे में हुए हमले को कोई कैसे भूल सकता है, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेताओं समेत 32 लोगों की मौत हुई थी। इसमें तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल भी शामिल थे। नक्सलियों ने कांग्रेसी नेता महेंद्र कर्मा को गोलियों से छलनी करने के बाद उनके शरीर को कई बार चाकू से गोदा था।

विज्ञापन

https://twitter.com/sil_pritha/status/1769015771454165291

विज्ञापन

बस्तर में 19 अप्रैल को होगी वोटिंग

छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा सीटें हैं, जहां तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर सीट पर वोटिंग होगी। यह फैसला नक्सलियों के हमलों की आशंका के चलते लिया गया है, क्योंकि पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान कई इलाकों से नक्सलियों के हमले की सूचना मिली थी।

विज्ञापन

2- बशीरहाट लोकसभा सीट

बशीरहाट लोकसभा सीट पश्चिम बंगाल में आती है। संदेशखाली में महिलाओं का उत्पीड़न और उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले के बाद से यह सीट काफी चर्चा में है। बशीरहाट उत्तरी 24 परगना जिले के अंतर्गत आती है, जो बांग्लादेश की सीमा से सटा हुआ है। घुसपैठ, तस्करी और  सांप्रदायिक दंगों को देखते हुए यह सीट काफी संवेदनशील मानी जाती है। यही वजह है कि यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

3- आउटर मणिपुर सीट

हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में चुनाव कराना और वोट डालना बड़ी चुनौती हैं। तीन मई 2023 से यह राज्य हिंसा की चपेट में है। यहां चुनावी सभाओं में भी गोलीबारी देखने को मिली है। चुनाव आयोग ने भी मणिपुर की स्थिति को देखते हुए यहां दो चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की है। यहां 19 और 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। यह चुनाव मणिपुर आउटर सीट पर होगा।

विज्ञापन

आउटर मणिपुर में दो चरणों में होगी वोटिंग

मणिपुर की 28 विधानसभा सीटों में से 15 पर पहले चरण में, जबकि 13 सीटों पर दूसरे चरण में वोटिंग होगी। वहीं, इनर मणिपुर सीट पर एक ही चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। हिंसा को देखते हुए चुनाव आयोग ने यहां बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

4- अनंतनाग सीट

अनंतनाग लोकसभा सीट केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के अंतर्गत आती है। आतंकी हमलों की आशंका को देखते हुए यह सीट संवेदनशील मानी गई है। यहां कुल 16 विधानसभा सीटें हैं। इसमें से पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग सीटों पर पूर्व में आतंकी हमले हो चुके हैं। ऐसे में यहां बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां तीसरे चरण में 7 मई को वोट डाले जाएंगे। पिछले साल सितंबर में भी यहां आतंकी हमला देखने को मिला था, जिसमें 3 अफसर शहीद हो गए थे।

विज्ञापन

5- बारामूला सीट

बारामूला सीट भी जम्मू-कश्मीर के अंतर्गत आती है। यहां सबसे पांचवें चरण में 20 मई को वोट डाले जाएंगे। आतंकी हमलों की आशंका को देखते यह सीट भी काफी संवेदनशील है। बारामूला में पहले भी कई आतंकी हमले हो चुके हैं। ऐसे में चुनाव आयोग ने यहां बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की 6 सीटें आर्थिक रूप से संवेदनशील

चुनाव आयोग ने पहली बार पश्चिम बंगाल की छह सीटों को आर्थिक रूप से संवेदनशील घोषित किया है। इन सीटों में दार्जिलिंग, आसनसोल, मालदा साउथ, बोनगांव, कोलकाता नॉर्थ और कोलकाता साउथ शामिल हैं। आयोग के मुताबिक, यहां बेहिसाब नकदी और शराब की आमद होती है, जिसे रोकने के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी लगाएं जाएंगे।

विज्ञापन

दार्जिलिंग में सीमा सील करने का आदेश

दार्जिलिंग में घुसपैठ और तस्करी को रोकने के लिए आयोग ने नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा को सील करने का निर्देश दिया है। मालदा दक्षिण और बोनगांव सीट के लिए भी आयोग ने यह निर्देश दिए हैं। बंगाल की तीन सीटों कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में 19 अप्रैल को मतदान होगा। यहां केंद्रीय बलों की 250 कंपनियां तैनात की गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ