Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

महिला डॉक्टर की डायरी से उठे सवाल, ऐसा क्या जानती थी पीड़िता? कोलकाता केस में सामने आई नई थ्योरी

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता में रेप और मर्डर केस में गुत्थियां उलझती जा रही हैं। पीड़िता के सहकर्मियों ने किसी साजिश की तरफ संकेत किया है। वहीं कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआई की पूछताछ जारी है।

Author
Edited By : Nandlal Sharma Updated: Aug 18, 2024 10:07
कोलकाता रेप मर्डर केस के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है।
कोलकाता रेप मर्डर केस के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है।

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता रेप-मर्डर केस की पीड़िता के कुछ साथी डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि पीड़िता को इसलिए टारगेट किया गया क्योंकि वह बहुत कुछ जानती थी। 9 अगस्त को महिला डॉक्टर की अस्पताल के सेमीनार हॉल में रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। 9 अगस्त की रात को कोलकाता की पीड़िता सेमीनार हॉल में रेस्ट करने के लिए गई थीं। इसके कुछ ही घंटे बाद पीड़िता की लाश मिली थी। पीड़िता की डायरी से पता चला है कि उन पर वर्क प्रेशर बहुत ज्यादा था और कभी-कभी तो उन्हें लगातार 36 घंटे तक काम करना पड़ा था।

पीड़िता के खिलाफ बड़ी साजिश

पीड़िता के कई सारे साथी डॉक्टरों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि अस्पताल में पनिशमेंट पोस्टिंग और शिफ्ट जैसी चीजें बहुत कॉमन थीं। पीड़िता की एक सहकर्मी ने कहा कि उसकी मौत रेप और मर्डर का एक सिंपल केस नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि आरोपी संजय राय को यह कैसे पता था कि पीड़िता सेमीनार हॉल में अकेली है। सहकर्मी डॉक्टर ने कहा कि आरोपी संजय रॉय एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः दोस्त की बहन को छेड़ा तो मारे थप्पड़, गुस्साए शख्स ने दोस्तों को बुलाया और…

सहकर्मी ने कहा, ‘हमें संदेह है कि यह रेप और मर्डर का सिंपल केस नहीं है। पीड़िता को टारगेट किया गया है। आरोपी को कैसे पता था कि पीड़िता अस्पताल के सेमीनार हॉल में अकेली है।’ एक अन्य सहकर्मी ने कहा कि पीड़िता को किसी चीज के बारे में जानकारी थी, जो उन्हें नहीं पता होना चाहिए था।

---विज्ञापन---

‘अस्पताल में ड्रग्स के रैकेट की चर्चा’

पीड़िता के सहकर्मी ने कहा कि ‘पीड़िता के डिपार्टमेंट में संभावित मादक पदार्थों की तस्करी के रैकेट की चर्चा है, जिसका वे पर्दाफाश करने का प्रयास कर रही थीं।’

पीड़िता की मौत की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजनों ने पुलिस को बताया कि पीड़िता डॉक्टर बहुत ज्यादा वर्क प्रेशर की शिकायत करती थीं। परिजनों ने यह भी कहा कि शायद उसे डिपार्टमेंट के बारे में कुछ पता था।

ये भी पढ़ेंः ‘हर 2 घंटे में भेजें रिपोर्ट’, प्रोटेस्ट्स के बीच केंद्र का राज्यों को आदेश

इस बीच सीबीआई ने शनिवार को आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की। रिपोर्ट्स के मुताबिक एजेंसी ने पूर्व प्रिंसिपल से पूछा है कि जब उन्हें हत्या की खबर मिली तो उनका पहला रिएक्शन क्या था।

आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की वारदात 3 से 5 बजे के बीच हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि गला घोंटकर हत्या करने से पहले महिला डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर की आँखों, मुँह और प्राइवेट पार्ट्स से खून बहता हुआ पाया गया।

First published on: Aug 18, 2024 09:51 AM

संबंधित खबरें