Keshub Mahindra Death: महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का 99 साल की उम्र में निधन

Keshub Mahindra Death:  भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति और आनंद महिंद्रा के चाचा केशव महिंद्रा (Keshub Mahindra) का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो 99 साल के थे। हाल ही में जारी फोर्ब्स की 2023 की बिलेनियर्स लिस्ट में उन्हें भारत के 16 नए अरबपतियों में शामिल किया गया था। उनके […]

---विज्ञापन---

Keshub Mahindra Death:  भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति और आनंद महिंद्रा के चाचा केशव महिंद्रा (Keshub Mahindra) का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो 99 साल के थे। हाल ही में जारी फोर्ब्स की 2023 की बिलेनियर्स लिस्ट में उन्हें भारत के 16 नए अरबपतियों में शामिल किया गया था। उनके मौत की जानकारी INSPACe के अध्यक्ष पवन के गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।

अपने ट्वीट में पवन गोयनका ने बताया कि बिजनेस जगत ने आज अपने सबसे महान व्यक्तित्व में से एक केशब महिंद्रा को खो दिया है। उनसे मुलाकात करना हमेशा शानदार रहता था। वह हमेशा बिजनेस, इकोनॉमिक्स और सोशल चीजों को शानदार तरीके से जोड़ने की प्रतिभा रखते थे।

केशव महिंद्र का जन्म शिमला में 1923 में हुआ था। केशब महिंद्रा ने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद साल 1947 में ही महिंद्रा ग्रुप के साथ जुड़ गए। 1963 में उन्हें महिंद्रा ग्रुप का चैयरमैन बना दिया गया। उनके नेतृत्व में महिंद्रा ग्रुप ने नई ऊंचाईयों को छुआ और फिर साल 2012 में 48 सालों की सेवा के बाद उन्होंने महिंद्रा चेयरमैन के पद को अपने भतीजे आनंद महिंद्रा को सौंप दिया। उद्योग जगत में अतुलनीय योगदान के लिए केशब महिंद्रा को साल 2007 में अर्न्स्ट एंड यंग द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

First published on: Apr 12, 2023 12:32 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें