Parliament Session 2024
विज्ञापन

Video: लोकसभा में पीछे हटी मोदी सरकार? कल पेश नहीं होगा 'वन नेशन, वन इलेक्शन' बिल

One Nation One Election Bill Latest Update: संसद सत्र के आखिरी हफ्ते में मोदी सरकार ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल पेश करने की तैयारी कर रही थी। हालांकि अब इस बिल पर बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

One Nation One Election Bill Latest Update: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान वक्फ बिल के अलावा अगर किसी बिल की सबसे ज्यादा चर्चा हुई है तो वो ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल है। कुछ दिन पहले मोदी कैबिनेट ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को मंजूरी दी थी। खबरें सामने आ रही थीं कि सोमवार को यह बिल लोकसभा में पेश होगा। हालांकि अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को संसद की कार्यसूची में बदलाव हुआ है और इसमें ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल का जिक्र मौजूद नहीं है।

बता दें कि संसद के कार्यकाल को खत्म होने में सिर्फ 5 दिन ही बचे हैं। कल यानी सोमवार को शुरू होने वाला हफ्ता संसद का चौथा और आखिरी सप्ताह होगा। ऐसे में सभी की नजरें ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल पर टिकी हैं। क्या मोदी सरकार इसे शीतकालीन सत्र में पेश कर पाएगी या नहीं? देखें वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ