एक हादसे में 10 तो दूसरे में 4 लोगों की मौत, कर्नाटक की सड़क पर ऐसे खत्म हुईं जिंदगियां

Karnataka Road Accidents: कर्नाटक में आज 2 सड़क हादसे हुए। एक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। दूसरे हादसे में 3 छात्रों समेत 4 लोग मारे गए। दोनों हादसे में करीब 25 लोग घायल भी हुए हैं। आइए जानते हैं कि दोनों हादसे कब, कहां और कैसे हुए?

Truck Accident

खाई में गिरकर ट्रक के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन

Karnataka Road Accidents: कर्नाटक में बुधवार सुबह हुए 2 सड़क हादसों में 14 लोगों की जान चली गई और करीब 25 लोग घायल हुए हैं। एक हादसे में ट्रक सड़क से उतरकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 17 लोग घायल हुए हैं। दूसरे हादसे में मंदिर में दर्शन करने जा रहे लोगों की गाड़ी बीच सड़क पलट गई।

हादसे में 3 छात्रों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। 9 लोग घायल बताए गए हैं। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मृतकों-घायलों के परिजनों को बुलाकर बयान दर्ज किए। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मेले में फल बेचने जा रहे थे हादसाग्रस्त लोग

मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के SP एम नारायण ने हादसे की पुष्टि की। उउन्होंने बताया कि सावनूर हुबली रोड पर सुबह करीब साढ़े 5 बजे एक्सीडेंट हुआ। फल विक्रेता अपन माल ट्रक में लादकर सावनूर से येल्लापुरा मेले में जा रहे थे कि दूसरे वाहन को जगह देने के चक्कर में ट्रक बाईं ओर मुड़कर सड़क से उतर गया। सड़क किनारे बारकेडिंग नहीं थी, इसलिए ट्रक उतरकर खाई में गिर गया।

हादसे में ट्रक में सवार 10 लोगों की मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायलों को खाई से निकालकर KIMS अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा अरेबेल और गुलापुरा के बीच नेशनल हाईवे-63 पर हुआ। खाई में गिरकर ट्रक के परखच्चे उड़ गए। गया। फल विक्रेताओं और ट्रक ड्राइवर को काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे मारे गए छात्र

दूसरा हादसा कर्नाटक के ही रायचूर जिले के सिंधनूर में अरागिनमारा कैंप के परस हुआ। श्रद्धालुओं से भरी एक गाड़ी बीच सड़क पलट गई और बुरी तरह पिचक गई। हादसे में गाड़ी में सवार 3 छात्रों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 10 लोग घायल हुए हैं। हादसे का शिकार हुए लोग नरहरि मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करने जा रहे थे।

विज्ञापन

वहीं मारे गए छात्र संस्कृत पाठशाला के विद्यार्थी थे। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय आर्यवंदन, 22 साल के सुचेंद्र और 20 साल के अभिलाष के रूप में हुई है। हादसे में गाड़ी के ड्राइवर शिवा (24) की भी जान गई है। सिंधनूर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ