'भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े…' IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने वायरल वीडियो पर भारत सरकार से मांगी माफी

Lalit Modi- आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी भारत से भागकर लंदन में रहते हैं. जहां पर उन्होंने अब आरसीबी के पूर्व मालिक विजय माल्या के साथ एक वीडियो बनाया था. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही बवाल मच गया था. मोदी को बहुत ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था. अब उन्होंने इस मामले में भारत सरकार ने बिना शर्त माफी मांग ली है.

lalit modi with vijay mallya

lalit modi with vijay mallya

Lalit Modi– आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो विजय माल्या के साथ नजर आ रहे हैं और बोल रहे हैं कि हम भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े हैं. इस वायरल वीडियो के लिए अब उन्होंने भारत सरकार से माफी मांग ली है. विजय माल्या के साथ उनके वायरल वीडियो के कारण बहुत बड़ा विवाद हो गया था. जिसके कारण ही अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. 

विज्ञापन

जानिए क्या है पूरा मामला?

विजय माल्या के जन्मदिन पर एक वीडियो आया. जिसमें ललित मोदी को भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े कहते हुए सुना गया. इस वीडियो के कैप्शन में मोदी ने लिखा, ‘चलो भारत में इंटरनेट को फिर से हिला देते हैं. जन्मदिन मुबारक मेरे दोस्त विजय माल्या. लव यू.’ सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आने के बाद लोगों ने इसे भारतीय सिस्टम का अपमान कहा. लोगों का आरोप था कि ललित मोदी और विजय माल्या भारत के कानूनी कार्रवाइयों का मजाक उड़ा रहे हैं. सोशल मीडिया पर मोदी को बहुत ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रोके नहीं रुक रहे Rinku Singh, T20 वर्ल्ड कप से पहले धांसू फॉर्म जारी, ठोका एक और जोरदार अर्धशतक

ललित मोदी ने बिना शर्त मांगी माफी  

अपने बयान पर माफी मांगते हुए ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था, खासकर भारत सरकार को, जिसके प्रति मेरे मन में सर्वोच्च सम्मान और आदर है. मेरे बयान को ‘गलत समझा गया’ और उसकी जिस तरह से व्याख्या की गई, उनका वह मतलब कभी नहीं था.’ मोदी और विजय माल्या पर भारत में बड़े आरोप लगे हैं. जिसके कारण ही दोनों को बहुत ज्यादा ट्रोल किया जाता है. हालांकि माल्या ने इस मामले पर अब तक कोई माफी नहीं मांगी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ