---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

भूकंप के डराने वाले वीडियो! 6.4 की तीव्रता वाले Earthquake से ताइवान में तबाही, घर-इमारतें जमींदोज

Videos of Earthquake in Taiwan: रिक्टर स्केल पर 6.4 की तीव्रता वाले भूकंप ने आज ताइवान में काफी तबाही मचाई। एक पुल और कई इमारतें ढह गईं। मकानों की छत गिर गई और कई घर जमींदोज भी हुए हैं। 20 से ज्यादा लोग अलग-अलग हादसे में घायल हुए हैं।

---विज्ञापन---

Earthquake Tremors Video Viral: ताइवान में आज अलसुबह आए जोरदार भूकंप के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ताइवान में दक्षिणी इलाके में भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई और इस भूकंप का केंद्र ताइवान के ही युजिंग शहर में मिला। युजिंग से 12 किलोमीटर दूर धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में इस भूकंप का सेंट्रल पॉइंट था। अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग (USGS) ने इस भूकंप की पुष्टि की।

वहीं मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान में भूकंप ने काफी तबाही मचाई है। हालांकि किसी की मौत होने की खबर नहीं है, लेकिन 27 लोग घायल हुए हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। 5 लोगों को ध्वस्त हुए एक मकान के मलबे से निकाला गया। भूकंप से युजिंग शहर में कई इमारतें ढह गईं। मकानों की छतें गिर गईं और कई घर जमींदोज भी हुए हैं। दुकानों और शोरूम में सामान बिखरकर टूट गया। करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है। भूकंप के तेज झटकों से एक पुल भी ढहा है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Jan 21, 2025 10:39 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola