'मुसलमान नौजवानों ने नए साल का जश्न मनाया तो...', मौलाना बरेलवी का भड़काऊ बयान

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने नए साल के जश्न को फूहड़ता बताते हुए मुसलमान युवकों को धमकी दी है. उन्होंने कहा कि इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता. मौलाना ने और क्या कुछ कहा, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

Maulana Barelvi on New Year Party

Credit: Social Media

नए साल में बस कुछ ही वक्त रह गया है. हर कोई अपने तरीके से नए साल के स्वागत की तैयारी कर रहा है. इसी बीच ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने भड़काऊ बयान दिया है. उन्होंने मुसलमानों से नए साल का जश्न ना मनाने की नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि इस्लाम इसकी कतई इजाजत नहीं देता, ये पैसों की बर्बादी है. मौलाना ने नए साल के जश्न को फूहड़ता बताया है. मौलाना मुफ्ती का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘फूहड़ता है नया साल का जश्न’

मौलाना ने कहा कि कुछ लोग उनसे नए साल के जश्न मनाने को लेकर सवाल पूछ रहे हैं. ऐसे में उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि शरीयत-ए-इस्लामिया की रोशनी में नए साल का जश्न मनाना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक नया साल मोहर्रम के महीने से शुरू होता है, यूरोपीय कल्चर के मुताबिक 1 जनवरी को नया साल मनाया जाता है और ये ईसाई कम्युनिटी के लोगों के लिए होता है. मौलाना बरेलवी ने आगे कहा कि 31 दिसंबर की रात में जश्न के नाम पर फूहड़ता, हंगामा, शोर-शराबा, नाच-गाना और फिजूलखर्ची होती है. शरीयत-ए-इस्लामिया के मुताबिक ये गलत है, इसलिए उन्होंने मुसलमान युवकों से अपील की है कि वो इस जश्न में शामिल ना हों.

मुसलमान युवकों को दी चेतावनी

मौलाना बरेलवी ने जश्न मनाने वाले मुसलमानों को धमकी भी दी है. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पता चला कि मुस्लिम नौजवान कहीं पर न्यू ईयर की पार्टी कर रहे हैं तो उलमा-ए-किराम इसपर सख्त एक्शन लेगा. इससे पहले मौलाना बरेलवी ने एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि इस्लाम धर्म पूरी तरह उसूलों पर काम करता है और मुसलमान सिर्फ खुदा की ही इबादत करते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ मुस्लिम संगठन और नेता सूर्य नमस्कार, नदी, पेड़-पौधों जैसी चीजों की पूजा कर रहे हैं, इस्लाम में ये सब कुछ हराम माना जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ