भारत के एक्शन से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, सिंधु जल समझौते पर फिर लगा झटका, जानें अब क्या हुआ?

India-Pakistan: पाकिस्तान की सांसद और पूर्व जलवायु मंत्री शेरी रहमान ने एक्स पर भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल करना’ गलत है और इसे किसी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जा सकता.

Indus Water Treaty
विज्ञापन

भारत सरकार के नए फैसले ने पाकिस्तान की राजनीति में फिर खलबली मचा दी है. पर्यावरण मंत्रालय की एक्सपर्ट कमेटी ने चिनाब नदी पर बनने वाले दुलहस्ती हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है. 27 दिसंबर को इस परियोजना को पर्यावरणीय हरी झंडी दी गई, जिसके बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर ‘सिंधु जल समझौते के उल्लंघन’ का आरोप दोहराया है. पाकिस्तान की सांसद और पूर्व जलवायु मंत्री शेरी रहमान ने एक्स पर भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल करना’ गलत है और इसे किसी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जा सकता.

शेरी रहमान ने ये भी दावा किया कि भारत एकतरफा तरीके से सिंधु जल समझौते से पीछे हट रहा है और चिनाब नदी पर कई विवादित प्रोजेक्ट्स को तेजी दे रहा है, जिनमें सावलकोट, रेटल, बड़सर, पाकल डुल, कीरू, किरथाई और अब दुलहस्ती स्टेज-2 शामिल हैं.

विज्ञापन

भारत का पाकिस्तान पर ‘वॉटर स्ट्राईक’


इसी वर्ष 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 22 पर्यटकों की हत्या के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई प्रतबंध लगाए, जिनमें सिंधु जल समझौता स्थगित करना भी शामिल था. पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया. अब भारत ने पाकिस्तान के साथ किसी भी नदी से संबंधित डेटा शेयरिंग रोक दी है, जिसका असर सीधे इन परियोजनाओं पर दिख रहा है.

‘खून और पानी साथ नहीं बह सकते’


पहलगाम हमले के बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था, ‘पानी और खून साथ-साथ नहीं बह सकते.’ गौरतलब है कि दुलहस्ती स्टेज-2 प्रोजेक्ट से करीब 260 मेगावाट बिजली उत्पादन की योजना है. यह जम्मू-कश्मीर में ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ सीमावर्ती इलाकों में विकास का नया रास्ता खोल सकता है. इससे पहले चिनाब नदी पर सावलकोट हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को भी आगे बढ़ाने की तैयारी चल रही है, जिसकी क्षमता लगभग 1856 मेगावाट बताई जा रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ