Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Karnataka: ‘पीएम मोदी संपूर्ण भारत नहीं, विरोध करना अपमान कैसे हो गया…’ राहुल ने साधा निशाना, किए बड़े ऐलान

Karnataka: केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को कर्नाटक के बेलगावी में रैली की। इस मौके पर कांग्रेस सांसद ने कहाए ‘BJP, RSS और PM मोदी खुद को संपूर्ण भारत मानते हैं। PM भारत के एक नागरिक हैं, संपूर्ण भारत नहीं।’ ‘BJP और RSS भूल गई है कि देश में 140 करोड़ लोग […]

Author
Edited By : Bhola Sharma Updated: Mar 20, 2023 20:58
Karnataka News, Rahul Gandhi, Congress, Narendra Modi
राहुल गांधी ने बेलगावी में रैली की।

Karnataka: केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को कर्नाटक के बेलगावी में रैली की। इस मौके पर कांग्रेस सांसद ने कहाए ‘BJP, RSS और PM मोदी खुद को संपूर्ण भारत मानते हैं। PM भारत के एक नागरिक हैं, संपूर्ण भारत नहीं।’

‘BJP और RSS भूल गई है कि देश में 140 करोड़ लोग हैं और वे BJP या RSS नहीं हैं। BJP, RSS या PM की आलोचना करना या उनपर हमला करना भारत पर हमला नहीं है।’

---विज्ञापन---

इस मौके पर राहुल गांधी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। राहुल ने कहा कि हम महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपए। गरीबी रेखा के नीचे हर परिवार को 10 किलो चावल और 2,000 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे।

देश कुछ चुनिंदा लोगों का नहीं

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सब साथ चले और कोई नफरत नहीं, कोई हिंसा नहीं हुई। राहुल गांधी ने कहा कि भाईचारा था और सभी के लिए सम्मान था। लाखों ने नफरत के बाजार में प्यार की दुकानें खोलीं। और यह हमारा भारत है। देश सभी का है, केवल कुछ चुनिंदा लोगों का नहीं है। यह देश किसानों, मजदूरों, युवाओं और गरीबों का है।

कथित भ्रष्टाचार के बहाने भाजपा पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई युवा मेरे पास आए। उन्होंने बताया कि इस राज्य में उनके लिए कोई नौकरी नहीं है। राहुल ने दावा किया कि राज्य में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि मैसूर साबुन निगम घोटाले में करोड़ों रुपए के साथ पकड़े गए भाजपा विधायक के बेटे के मामले में और नौकरी घोटालों में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है क्योंकि कर्नाटक में भाजपा सरकार के दोस्तों का पक्ष लिया जा रहा है। राज्य में नौकरियां नहीं हैं, सरकार ठेकेदारों से 40 फीसदी कमीशन वसूल रही है और यह सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। हम चुनाव लड़ेंगे और राज्य में सूपड़ा साफ करेंगे क्योंकि लोग भाजपा सरकार को हटाना चाहते हैं। हम भारी जनादेश के साथ मिलकर भाजपा को हराएंगे।

राहुल गांधी ने युवाओं से किए ये वादे

ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने 3,000 रुपए 2 साल तक
डिप्लोमा होल्डर्स को हर महीने 1,500 रुपए 2 साल तक
10 लाख युवाओं को रोजगार
2.5 लाख सरकारी नौकरी

यह भी पढ़ेंजापानी PM किशिदा के साथ बुद्ध जयंती पार्क पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, खाए गोलगप्पे लस्सी भी पी, देखें VIDEO

First published on: Mar 20, 2023 08:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.