Kalpana Soren: अगर गई हेमंत सोरेन की कुर्सी तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री? जानिए कौन हैं कल्पना सोरेन

रांची: झारखंड की सियासत में बड़ा उलटफेर हो सकता है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कर्सी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। चुनाव आयोग ने सोरेन की किस्मत का फैसला राज्यपाल रमेश बैस को एक सीलबंद लिफाफे में भेज दिया है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हेमंत की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा […]

---विज्ञापन---

रांची: झारखंड की सियासत में बड़ा उलटफेर हो सकता है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कर्सी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। चुनाव आयोग ने सोरेन की किस्मत का फैसला राज्यपाल रमेश बैस को एक सीलबंद लिफाफे में भेज दिया है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हेमंत की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा चुनाव आयोग ने की है। अगर हेमंत की कुर्सी जाती है तो उनकी जगह कौन लेगा? ये फिलहाल झारखंड में सबसे बड़ा सवाल है।

हेमंत की पत्नी संभालेंगी कमान

सूत्रों की माने तो अगर ऐसा हुआ तो उनकी पत्नी कल्पना मुख्यमंत्री बन सकती हैं। कल्पना सोरेन फिलहाल एक्टिव पॉलिटिक्स में नहीं हैं। लेकिन बच्चों और महिलाओं से जुड़े सामाजिक कार्यक्रमों में वह अक्सर हिस्सा लेती हैं। कल्पना सोरेन विशेषकर महिलाओं और बच्चों से संबंधित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेती रही हैं।

ओडिशा की है कल्पना सोरेन

कल्पना ओडिशा के मयूरभंज की रहने वाली हैं। उनकी हेमंत सोरेन से 7 फरवरी 2006 को शादी हुई थी और इनके दो बच्चे निखिल और अंश हैं। उनका परिवार अब भी मयूरभंज में ही रहता है। लेकिन उनका जन्म रांची में ही हुआ है और उनके पूरे परिवार का रांची से पुराना संबंध रहा है। चुनावी दांव-पेंच की बात करें तो परिवार के मुखिया शिबू सोरेन की बहू होने के नाते राजनीति को अच्छे से समझती हैं।

अगर हेमंत सोरेन की विधायकी जाती है तो उनकी पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड की नई मुख्यमंत्री हो सकती हैं। उनके नाम की चर्चा काफी तेज है। बीजेपी के गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने पिछले दिनों ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि झारखंड में भाभीजी के ताजपोशी की तैयारी चल रही है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 25, 2022 07:37 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---