Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: देश में फरवरी के महीने में ठंड अब अपने अंतिम दौर में है. वहीं, दूसरी ओर मौमस विभाग ने एक बार फिर से कम से कम 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है. वहीं, IMD ने अब बारिश के साथ तूफान आने की भी संभावना जताई है. इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवाएं चलेंगी. साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. बारिश होने के चलते तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है.
दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?
दिल्ली में कल यानी 22 फरवरी को मौसम साफ रहने की उम्मीद है. इसके अलावा IMD के अनुसार, दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. दिल्ली में कल बारिश होने की किसी भी तरह की संभावना नहीं है. हालांकि सुबह-शाम ठंड की स्थिति बनी रहेगी. वहीं, इस दौरान हल्के से मध्यम कोहरे भी देखने को मिल सकते हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक कल यानी 22 फरवरी को दिल्ली के AQI में भी सुधार देखने को मिल सकता है. वहीं, दिल्ली में 22 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?
IMD के मुताबिक कल यानी 22 फरवरी को उत्तर प्रदेश में बारिश की किसी भी तरह की संभावना नहीं है. हालांकि, सुबह के वक्त पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने कोहरा परेशान करने वाला है. हालांकि सुबह के समय पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा. IMD ने गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, प्रयागराज, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, मिर्जापुर, गोंडा और बहराइच में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है. वहीं, लखनऊ में कल 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में मौसम में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा. वहीं, बारिश की भी कोई चेतावनी नहीं है. हालांकि कुछ जिलों में कोहरे और ठंड पड़ने की चेतावनी है. IMD के अनुसार, पटना के मैदान इलाके गयास जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और खगड़िया में कोहरा पड़ने की चेतावनी है. वहीं, कल यानी 22 फरवरी को पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में भी 22 फरवरी को मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है. आईएमडी के अनुसार, इस बार कई जिलों में बारिश होने की चेतावनी है, जिसमें शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, और सोलन शामिल हैं. वहीं, मनाली में बर्फबारी होने के भी आसार हैं. कल यानी 22 फरवरी को मनाली में अधिकतम तापमान शून्य डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड में 22 फरवरी से तीन दिन तक बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी. आईएमडी ने उत्तर काशी, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा और नैनीताल में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. 22 फरवरी को देहरादून में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार, एमपी में अगले 3 दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने रतलाम, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, कटनी, नीमच, खंडवा, खरगोन और सिवनी शामिल है. वहीं, भोपाल में 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
राजस्थान में कैसा रहेगा कल का मौसम?
राजस्थान में कल यानी 22 फरवरी को मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा. हालांकि इस दौरान कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होगी. जिसमें जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, जोधपुर, भरतपुर, बाड़मेर, अलवर, जैसलमेर और उदयपुर शामिल है. जयपुर में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहेगा.
जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा?
आईएमडी के अनुसार, 22 और 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें श्रीनगर, जम्मू, बनिहाल, डोडा, रामबन, कुपवाड़ा, कुलगाम, पहलगाम, शोपियां और बांदीपोरा शामिल हैं. इन जिलों में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि, बारिश की गति मध्यम ही रहेगी. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है.
तमिलनाडु में कल मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण तमिलनाडु के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना है उनमें कन्याकुमारी, तूतीकोरिन, तेनकासी, विरुधुनगर और थेनी जिले शामिल हैं. निचले और संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. चेन्नई में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
देश के 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 22 फरवरी से 24 फरवरी तक देश के 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में बारिश होने की संभावना है. 22 और 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं, उत्तराखंड में 22 फरवरी से 24 फरवरी तक बारिश की संभावना है.
वहीं, 22 फरवरी को तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 22 फरवरी से 24 फरवरी के दौरान तटीय और उत्तर कर्नाटक में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है. 23 और 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है. मछुआरों से सावधान रहने के लिए कहा गया है. समुद्र किनारे से दूरी बनाकर रहने के लिए कहा गया है.
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
50 mins agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
1 hr agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
1 hr ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
1 hr agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
2 hrs agoLIVE: पंचकूला पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
2 hrs ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
9 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
10 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
10 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines