Kal Ka Mausam Updates : फरवरी महीने का आखिरी हफ्ता देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के कई रंग दिखाने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा, वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है. जहां एक ओर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी की उम्मीद है, वहीं ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है.
जानिए, कहां कैसा रहेगा मौसम :
- 23 से 26 फरवरी के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरजन और बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.
- 23 और 24 फरवरी को ओडिशा में छिटपुट बारिश के साथ गरजन, बिजली और तेज हवा चल सकती है.
- 23 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार हैं.
- 23 और 24 फरवरी को असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल का गंगा वाले मैदानी क्षेत्र और तेलंगाना में गरजन और बिजली गिरने की संभावना है.
- 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और 23 और 24 को उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
- अगले 7 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में अधिकत्तम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियम इजाफा हो सकता है.
- देश के बाकी हिस्से में तापमान में कोई अहम बदलाव होने की अभी कोई संभावना नहीं है.
- 23 फरवरी को मछुआरों को दक्षिण से सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों में ना जाने की सलाह दी गई है.
दिल्ली-एनसीआर में कैसे रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और सुबह के समय हल्की धुंध हो सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और कम से कम 13 से 15 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है. सुबह के समय शांत हवा के साथ ज्यादातर सरफेस हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा में चलने की संभावना है. इसकी रफ्तार पांच किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच सकती है. वहीं, दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की रफ्तार बढ़कर 10 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है, शाम और रात में उत्तर-पूर्व दिशा से हवा की रफ्तार कम होकर पांच किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी.