हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kal Ka Mausam 25 July: 30 जुलाई तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम पर अपडेट

Kal Ka Mausam 25 July: मौसम विभाग ने 25 से 30 जुलाई के बीच देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत समेत महाराष्ट्र, गुजरात और केरल में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में खराब मौसम के चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam 25 July: देशभर में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 25 से 30 जुलाई के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है. आज, 25 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गुजरात और कोंकण-गोवा में भी बेहद मूसलाधार बारिश हो सकती है. लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर सहित कई जिलों में बारिश का अनुमान है। पटना, गया, रोहतास और औरंगाबाद समेत दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-मध्य भागों में बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश का अलर्ट है।

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत का हाल

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पूरे हफ्ते बारिश का दौर जारी रहेगा. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 28 से 30 जुलाई के बीच व्यापक बारिश की उम्मीद है. वहीं, 28 से 29 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और यूपी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 24 से 30 जुलाई के दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 28 से 30 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

पूर्व, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. पूर्वोत्तर राज्यों—असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भी 27 से 30 जुलाई के दौरान जोरदार बारिश दर्ज की जा सकती है.

दक्षिण में तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में पूरे हफ्ते बारिश का माहौल रहेगा. 24 जुलाई को तटीय कर्नाटक में बहुत भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 50-60 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी

मौसम विभाग ने 25 से 29 जुलाई के दौरान अरब सागर, गुजरात-महाराष्ट्र तट और बंगाल की खाड़ी के पास हवाओं की तेज गति और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई है. ऐसे में मछुआरों को इन क्षेत्रों और समुद्र के गहरे हिस्सों में न जाने की सख्त सलाह दी गई है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola