Jharkhand: बजट के बीच झारखंड में होगा खेला! 35 व‍िधायकों को चार्टर्ड प्‍लेन से भेजा हैदराबाद

Jharkhand Political Crisis Hemant Soren: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में तख्ता पलट की तैयारी है। भाजपा सरकार बनाना चाहती है। विधायकों को भी शिफ्ट करने की खबर है।

Hemant Soren plea refuses

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका।

विज्ञापन

Jharkhand Political Crisis Latest Update  (सौरव कुमार, रांची) : झारखंड में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल CP राधाकृष्णन से मुलाकात करके चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों को बदलने की मांग भी की है।

वहीं आज सुबह जहां हेमंत सोरेन को गिरफ्तार मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने झटका दिया है, वहीं सूत्रों के मुताबिक खबर सामने आई है कि सत्तारूढ़ पार्टी ने अपने विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट कर कर दिया है। करीब 35 विधायकों को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से चार्टर्ड विमान से हैदराबाद ले जाया गया। सुबह ही हेलिकॉप्टर मंगा लिया गया था।

विज्ञापन

 

सुप्रीम कोर्ट में हेमंत सोरेन ने की अपील

जमीन घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ कल सुनवाई करेंगे। वहीं झारखंड हाईकोर्ट से हेमंत सोरेन को राहत नहीं मिली है।

विज्ञापन

एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की बेंच से उन्हें गिरफ्तारी मामले में कोई राहत नहीं दी है। हेमंत सोरेन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और हाईकोर्ट के अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने बहस की। दूसरी ओर, कपिल सिब्बल ने हाईकोर्ट से याचिका वापस लेने की मांग की है।

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कपिल सिब्बल ने सवाल उठाए है कि ED ने मेमो में गिरफ्तारी का टाइम 10 बजे का दिखाया, जबकि हेमंत सोरेन को शाम 5 बजे गिरफ्तार किया गया था। मामला गंभीर है। इसके जवाब में वकील सॉलिसिटर जनरल ने दलील दी कि हेमंत सोरेन पर भी बहुत गंभीर आरोप लगे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

हेमंत सोरेन ने दर्ज कराई ED के खिलाफ FIR

हेमंत सोरेन ने जमीन घोटाले में ED की कार्रवाई से खफा होकर ED के खिलाफ ही FIR दर्ज करा दी है। उनकी तरफ से STSC थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय कथित जमीन घोटाले की जांच कर रहा है। हेमंत सोरेन पर मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप हैं।

इस मामले की जांच करते हुए ED ने गत 29 जनवरी को हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित घर में रेड मारी थी। इस दौरान करीब 36 लाख कैश और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए थे। इसी छापेमारी के खिलाफ हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय पर FIR दर्ज कराई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ