'अलगाववादी ताकतों को करारा जवाब देंगे जम्मू-कश्मीर के लोग', ECI ने विधानसभा चुनाव पर दिया बड़ा अपडेट

Jammu Kashmir Assembly Election : जम्मू-कश्मीर में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। चुनाव आयोग का प्रतिनिधिमंडल इस वक्त जम्मू कश्मीर के दौरे पर है। इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ने इलेक्शन को लेकर बड़ा अपडेट दिया।

ECI Rajiv Kumar

मुख्य चुनाव आयुक्त ने इलेक्शन पर दिया बड़ा अपडेट।

Jammu Kashmir Assembly Election : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब सबकी नजरें विधानसभा चुनावों पर टिकी हैं। इस साल के अंत तक जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर चुनाव आयोग का प्रतिनिधिमंडल जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौर पर है। इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बड़ा अपडेट दिया।

विज्ञापन

ECI राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वे जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्हें यकीन है कि जम्मू कश्मीर के लोग अलगाववादी ताकतों को करारा जवाब देंगे। ऐसी ताकतों से राजनीतिक दल भी लड़ रहे हैं। किसी भी आंतरिक या बाहरी ताकतों को चुनाव को पटरी से नहीं उतारने देंगे। चुनाव आयोग इलेक्शन की तैयारी पर जुटा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जोश और उत्साह से विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेंगे लोग: राजीव कुमार

उन्होंने कहा कि जब विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होगी, तब दल और वोटर पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लेंगे। राजनीतिक पार्टियों ने एकमत से जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण और अच्छे लोकसभा चुनावों के लिए लोगों और चुनाव आयोग की प्रशंसा की।

विज्ञापन

विज्ञापन

वोट की ताकत से देंगे जवाब : ECI

विज्ञापन

राजीव कुमार ने आगे कहा कि लोकतंत्र का सफर ऐसे ही जारी रहे। लंबी-लंबी कतारों में आंखों की चमक ऐसे ही बनी रहे। हर चेहरा ऐसे ही उम्मीद से रोशन रहे। वोट की ताकत हिंसा के नापाक इरादों को ऐसे ही परास्त करती रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। सुरक्षा बल और प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ