Gaurav Pandey
लिखने-पढ़ने का शौक है। राजनीति में दूर-दूर से रुचि है। अखबार की दुनिया के बाद अब डिजिटल के मैदान में हूं। आठ साल से ज्यादा समय से देश-विदेश की खबरें लिख रहा हूं। दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे संस्थानों में सेवाएं दी हैं।
Read More---विज्ञापन---
CSDS Post Poll Survey For Jammu Kashmir :केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं। कल यानी मंगलवार को मतगणना होगी और कल ही यह भी तय हो जाएगा कि इन दोनों राज्यों की सियासी तस्वीर कैसी बनेगी। इसी बीच सोमवार को सीएसडीएस (सेंटर फॉर स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसायटीज) को चुनाव बाद होने वाले सर्वे में चौंकाने वाले संकेत देखने को मिले हैं।
सीएसडीएस के सर्वे के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है लेकिन जम्मू-कश्मीर में त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं। सीएसडीएस सर्वे के मुताबिक जम्मू संभाग में भाजपा को 49 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। अगर भाजपा को जम्मू में और सीटें मिल जाती हैं तो त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन सकती है। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को सरकार बनाने के लिए पीडीपी और निर्दलीयों का सहारा लेना होगा।
CSDS post poll survey says Congress has edge in Haryana but Jammu Kashmir May throw hung assembly.#JammuKashmir #Election #CSDS pic.twitter.com/RIpeQuPlew
— Deepak Kr Pandey (@DeepakKrPa43212) October 7, 2024
अगर कोई भी पार्टी या गठबंधन को बहुमत नहीं मिल पाता तो इसे त्रिशंकु विधानसभा कहते हैं। इस स्थिति में किसी भी पार्टी के लिए बिना अन्य दलों के समर्थन के सरकार बनाना संभव नहीं होता। ऐसे में राज्यपाल सबसे बड़ी पार्टी के नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करता है। आम तौर पर उसे बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय मिलता है। अगर ऐसा नहीं होता तो राज्यपाल विधानसभा को भंग कर देता है और फिर से चुनाव होते हैं।
जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव तीन चरणों में संपन्न हुआ था। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को, दूसरे चरण का 25 सितंबर को और तीसरे व अंतिम चरण का मतदान 1 अक्टूबर को हुआ था। ये चुनाव इसलिए खास हैं क्योंकि अगस्त 2019 में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से ये राज्य का पहला चुनाव है। चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, पीडीपी और भाजपा अकेले चुनाव लड़ रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।