'दीदी, आपकी हिम्मत कैसे हुई?...'; ममता बनर्जी के 'असम जलेगा' बयान पर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा

Kolkata Woman Doctor Case: कोलकाता में महिला डॉक्टर से दरिंदगी मामले को लेकर अब ममता बनर्जी के ऊपर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने हमला बोला है। सरमा ने ममता के एक बयान पर विरोध जताया है। आखिर मामला क्या है? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Kolkata woman doctor misdeed murder case

Kolkata Woman Doctor Murder Case: कोलकाता कांड के बाद जहां पूरे देश में गुस्सा दिख रहा है। वहीं, अब असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उनके एक बयान का सरमा ने विरोध किया है। दरअसल कोलकाता कांड के विरोध में बीजेपी ने 28 अगस्त को बंगाल बंद का आह्वान किया था। जिसके बाद ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी राज्य में हिंसा भड़काने की कोशिश कर रही है। इसके बाद ममता ने एक बयान जारी कर दिया। जिसके बाद असम के सीएम बिस्वा सरमा उनके खिलाफ हमलावर हो गए। वहीं, बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिख कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

बता दें कि कोलकाता में दरिंदगी के मामले में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। अब मामले की आंच असम और दिल्ली पहुंच गई है। बंगाल की सीएम ने तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद की स्थापना दिवस पर बंगाल बंद के दौरान हुई हिंसा को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। ममता ने कहा कि यदि बंगाल को जलाएंगे तो असम, बिहार, झारखंड, यूपी, ओडिशा, दिल्ली और पूर्वोत्तर भी जलेगा।

विज्ञापन

‘हमें लाल आंखें मत दिखाइए’

ममता ने रैली में आरोप लगाया कि पीएम मोदी अपने लोगों के जरिए बंगाल में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। बंगाल बंद के दौरान कई जगह बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हुआ। कई जगह पुलिस से झड़पें सामने आई। वहीं, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कोलकाता में हो रहे विरोध प्रदर्शनों और बांग्लादेश संकट के बीच समानता की बात भी कह दी। उन्होंने ट्वीट किया कि दीदी असम को धमकाने की हिम्मत आपने कैसे की? हमें अपनी लाल आखें मत दिखाइए। ऐसी भाषा बोलना आपको शोभा नहीं देता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ