Costa Marina: 2 महीने का सफर, 45 हजार पैसेंजर्स, जानें देश में लॉन्च होने जा रहे इंटरनेशनल क्रूज के बारे में

International Cruise Costa Marina: इंटरनेशनल क्रूज़ लाइनर ‘कोस्टा मरीना’ आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। मंत्रालय ने कंपनी को इसके सफर के लिए मंजूरी दे दी है।

International Cruise Costa Marina

International Cruise Costa Marina

विज्ञापन

International Cruise Liner Costa Marina Launch Update: गहरा नीला समंदर, नीला-नीला आसमान, बहता पानी, ठंडी हवाएं और क्रूज की सैर…सागर किनारे बसे अपने देश का दीदार करना चाहते हैं तो तैयार हो जाएं। इंटरनेशनल क्रूज़ लाइनर ‘कोस्टा मरीना’ आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। केन्द्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल मुम्बई में इसके पहले सफर के लिए कंपनी को हरी झंडी दे दी है। कोस्टा क्रूज 2 महीने की यात्रा करेगा और इसमें करीब 45 हजार लोग सफर कर सकते हैं। क्रूज ज्यादातर मुंबई, गोवा, लक्षद्वीप, कोचीन के आसपास उपलब्ध रहेगा।

<

Advertisment

गंगा विलास को इस बार मिले 25 टूरिस्ट

देश और दुनिया की यात्रा कराने वाला गंगा विलास क्रूज इस समय अपने सफर पर है। अक्टूबर में कोलकाता से रवाना हुए क्रूज का एक दिन का किराया 50 हजार है। वाराणसी से डिब्रूगढ़ की 51 दिन की यात्रा के लिए 25 लाख का टिकट है। बता दें कि 13 जनवरी 2023 को वाराणसी से डिब्रूगढ़ (असोम) के लिए पहले सफर पर इस क्रूज को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, CM योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय जहाजरानी जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हरी झंडी दिखाई थी। क्रूज संचालित करने वाली हेरिटेज रिवर जर्नी (अंतरा) के मैनेजिंग डायरेक्टर राज सिंह के अनुसार, गंगा विलास क्रूज लग्जरी सुविधाएं से युक्त ‘मॉडर्न’ तरीके से संचालित क्रूज है।

विज्ञापन

गंगा विलास का 14 सदस्यीय क्रू-स्टाफ

राज सिंह के अनुसार, गंगा विलास में 18 लग्जरी सुईट हैं। इनमें 36 यात्रियों के रुकने का इंतजाम है। 2 बेड वाले सुईट का एक दिन का किराया करीब 50 हजार है। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाला यह क्रूज 100 से 150 किलोमीटर की दूरी रोज तय करता है। इसका 14 सदस्यीय मैरीन स्टाफ पूरी तरह प्रशिक्षित है। इसकी दूसरी मंजिल पर व्हील हाउस (ड्राइविंग कक्ष) बनाया गया है। क्रूज में यात्रियों को हर तरफ की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उनकी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। क्रूज से उतरकर लोग शहर की सैर भी कर सकते हैं। किसी भी तरह की आपात स्थिति से बचने के लिए इंतजाम भी किए गए हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ