पुंछ में LOC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सेना ने ढेर किया एक आतंकी, दूसरा घायल
Edited By Rakesh Choudhary

Encounter On LOC
Edited By Rakesh Choudhary

Encounter On LOC
Encounter On LOC Infiltration failed: पुंछ जिले की भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित साबजियां सेक्टर में आज सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। सेना और पुलिस ने नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्र में पाक अधिकृत क्षेत्र में दो आतंकियों की घुसपैठ को असफल किया है। इस दौरान एक आतंकी ढेर कर दिया गया है, जबकि दूसरा आतंकी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच देर शाम को सुरक्षा बलों ने मारे गए आतंकी का शव और भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद कर लिया। दूसरे आतंकी की तलाश में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
Two terrorists killed as Army foils infiltration attempt along LoC in Jammu and Kashmir's Poonch
A joint operation was launched by Indian Army and J&K police to intercept the terrorists… In the ensuing firefight, both terrorists eliminated. The body of one terrorist along with…
— ANI (@ANI) September 6, 2023
मारे गए आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है सेना ने मारे गए आतंकी के पास से भारी संख्या में हथियार गोला बारूद भी बरामद किया है। दूसरी तरफ रियासी जिले के चसाना के तुली में सोमवार को शुरू हुई मुठभेड़ में एक आंतकी मारा गया है और उससे भी भारी तादात में हथियार गोला बारूद बरामद हुआ है। इस ऑपरेशन को 55 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है और दूसरा आतंकी घायल है। लेकिन वह जंगल में बनी गुफा में कहीं छुपा हुआ है और उसकी तलाश में भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
सेना के पीआरओ ने बताया कि जवानों को पूंछ के तेरवन क्षेत्र में आतंकियों की हलचल दिखाई दी। जिसके बाद पहले से अलर्ट जवानों ने निशाना लगाकर फायरिंग शुरू कर दी। पाकिस्तान लगातार प्रशिक्षित आतंकियों को भारत भेजने की कोशिश में रहता है। इसके मद्देनजर सीमा पर सेना अलर्ट मोड में हैं। पाकिस्तान जी-20 सम्मेलन से पहले बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहा है।
बता दें कि इससे पहले 3 सितंबर को भी कुपवाड़ा जिसे लगी सीमा पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई थी। इस कार्रवाई में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया था। कुपवाड़ा के तंगधार में सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था। सेना ने मारे गए आतंकी का शव बरामद करने के साथ ही भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद व आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी।
पुंछ से पंकज शर्मा की रिपोर्ट।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: