---विज्ञापन---

Train Derail: शालीमार एक्सप्रेस पटरी से उतरी, सिकंदराबाद से आ रही थी ट्रेन, हावड़ा में हादसा

Train Derail in Howrah: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आज एक ट्रेन पटरी से उतर गई। कुछ डिब्बे उतरकर पलट गए, जिससे यात्रियों में हड़कप मच गया। वहीं रेलवे अधिकारियों के भी हाथ-पैर फूल गए। हादसे की जांच जारी है।

---विज्ञापन---

Express Train Derailed in Howrah: एक और ट्रेन पटरी से उतर गई है। हादसा पश्चिम बंगाल के हावड़ा में नलपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ। ट्रेन नंबर 22850 सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस डिरेल हुई है। यह पार्सल स्पेशल ट्रेन थी, लेकिन कुछ डिब्बों में पैसेंजर भी थे कि नलपुर पहुंचते ही अचानक कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। साउथ ईस्ट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ओम प्रकाश चरण ने हादसे की पुष्टि की। साथ ही उन्होंने हादसे के बारे में भी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ट्रेन सिकंदराबाद से शालीमार आ रही थी। एक BP और 2 पार्सल कोच पटरी से उतरे हैं। हालांकि झटका लगने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया था, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। वहीं तीनों डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। हादसा सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुए। रेलवे अधिकारी हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस भी अपनी जांच करने मौके पर पहुंची। संतरागाछी और खड़गपुर से राहत ट्रेनें और मेडिकल हेल्प मौके पर पहुंची।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

हादसे के कारण बाधित हुई ट्रेनों की आवाजाही

पश्चिम बंगाल में रेल हादसा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसास्थल पर पटरी से उतरे डिब्बों को सीधा किया जा रहा है। डिरेल हुए डिब्बों में भरे पार्सल को वैन में भरकर गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। यात्रियों को भी ट्रेन से उतारकर बसों के जरिए भेजा जा रहा है। वहीं हादसे के बाद हावड़ा-खड़गपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। इस रूट पर दौड़ने वाली दूसरी ट्रेनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट कर दिया गया है। बता दें कि गत 17 जून 2024 को पश्चिम बंगाल में एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ था। दार्जिलिंग में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को जोरदार टक्कर मार दी थी और इस ट्रेन हादसे में 7 लोगों की जान गई थी।

First published on: Nov 09, 2024 08:31 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola