Indian Navy का नया 'शिकारी'; INS गरुड़ पर कमीशन, रात में भी दुश्मन का 'काल', जानें Sea Hawk की खूबियां

Indian Navy First Sea Hawk Helicopter: सी-हॉक हेलिकॉप्टर भारतीय नौसेना में शामिल हो गए हैं, जो रात के अंधेरे में दुश्मन को तलाशने में सक्षम हैं। इनकी आंखें इतनी शार्प हैं कि दुश्मन समंदर के अंदर छिपकर वार नहीं कर पाएगा। अभी 6 हेलिकॉप्टर आए हैं, जिन्हें INS गरुड़ पर तैनात किया गया है। आइए इनकी खूबियों के बारे में जानते हैं।

Indian Navy Sea Hawk Helicopter

सी-हॉक हेलिकॉप्टर्स भारतीय नौसेना का हिस्सा बन गए हैं।

विज्ञापन

Indian Navy First Sea Hawk Features: भारतीय नौसेना को एक और ‘शिकारी’ मिल गया है, जो नाइट विजन इक्विपमेंट और हेलफायर मिसाइलों के साथ रात के अंधेरे में दुश्मन का शिकार करने में माहिर है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर कारी कुमार ने बुधवार को MH-60R सीहॉक हेलिकॉप्टर ‘रोमियो’ को कोच्चि में तैनात INS गरुड़ पर कमीशन किया।

इससे जहां नौसेना की सैन्य ताकत में इजाफा हुआ, वहीं समंदर की निगरानी करने की क्षमता भी बढ़ गई है। आइए विस्तार से बात करते हैं भारतीय नौसेना का हिस्सा बने समंदर के नए शिकारी की सी-हॉक हेलिकॉप्टर की कुछ खूबियों के बारे में।

विज्ञापन

 

6 हेलिकॉप्टर आए, 18 अगले साल मिल जाएंगे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, MH-60R सीहॉक हेलिकॉप्टर को अमेरिका की डेफेंस लॉकहीड मार्टिन कॉर्पोरेशन ने बनाया है। भारत ने 2.6 अरब डॉलर में अमेरिका से 24 हेलिकॉप्टर खरीदे हैं, जो भारतीय नौसेना में शामिल ब्रिटेन से खरीदे गए सी-किंग हेलिकॉप्टर की जगह लेंगे। कैप्टन एम अभिषेक राम इनकी कमान संभालेंगे।

विज्ञापन

देश को अभी 6 हेलिकॉप्टर मिले हैं। बाकी 18 हेलिकॉप्टर साल 2025 तक मिल जाएंगे। MH-60R मॉडर्न टेक्नोलॉजी से युक्त अत्याधुनिक हेलिकॉटर हैं। पिछले काफी समय से समंदर में दुश्मनों की गतिविधियां काफी बंद गई हैं। इसे देखते हुए इन हेलिकॉप्टर को नौसेना का हिस्सा बनाया गया है।

 

विज्ञापन

समुद्र में छुपी पनडुब्बियों को तलाशने में सक्षम

सी-हॉक हेलिकॉप्टर समुद्र में छिपकर हमला करने वाली पनडुब्बियों को तलाश करके पलक झपकते ही उन्हें खत्म करने में सक्षम हैं। इन हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल समुद्र के अंदर तलाशी अभियानों, बचाव अभियानों और मेडिकल हेल्प उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। इन सी-हॉक हेलिकॉप्टरों को INS विक्रांत, फ्रिगेट, कॉर्वेट, डेस्ट्रॉयर्स पर भी तैनात करने की योजना है।

विज्ञापन

सी-हॉक हेलिकॉप्टरों की खूबियां-

  • AGM-114 हेलफायर मिसाइलें
  • MK-54 टॉरपीडो और रॉकेट
  • मॉडर्न रडार और सेंसर
  • नाइट विजन इक्विपमेंट
  • 270 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार
  • 830 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम
  • 10433 किलो वजन के साथ टेकऑफ करने में सक्षम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ