IMD Weather Alert: 5 राज्यों में छाएगा कोहरा, लोगों से सतर्कता बरतने की अपील, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Alert details in hindi: राजस्थान और बिहार में अगले दो दिन घना कोहरा पड़ेगा। दोनों राज्यों के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।

IMD Weather Alert for 5 state

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में घना कोहरा पड़ेगा

विज्ञापन

IMD Weather Alert details in hindi: मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत पांच राज्यों में अगले तीन दिन घना कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में भी सुबह कोहरा रहेगा। लोग खासकर सुबह व्हीकल ड्राइव करने वाले लोग सतर्कता बरतें। वाहनों की लाइट दिन में लो बीम पर ऑनकर वाहन चलाएं। इसके अलावा हाईवे पर वाहन अपनी लेन में चलाएं। ओवरटेक न करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अलग-अलग सात जिलों में 13 जनवरी 2024 को इस बार के सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। आंकड़ों पर गौर करें तो यहां अलवर में अधिकतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद गंगा नगर में अधिकतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इतना ही नहीं जोधपुर में न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में न्यूनतम तापमान -0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन

50 मीटर से भी कम रहेगी विजिबिलिटी, घर से ट्रेन और उड़ानों का अपडेट लेकर निकलें

मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 जनवरी को उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में घना कोहरा रहने के आसार हैं। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहेगी। जिससे सड़क मार्ग, रेलमार्ग और उड़ानें बाधित होने का अनुमान है। लोगों से अपील है कि वह घर से निकलते हुए ट्रेन, फ्लाइटों का अपडेट लेकर निकलें जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन

रात और सुबह अति घना कोहरा

विज्ञापन

पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 14 से 16 जनवरी तक रात और सुबह अति घटना कोहरा रहेगा। उत्तराखंड में सुबह विजिबिलिटी कम रहेगी। यहां कई मार्ग ड्राइवर्ट किए जा सकते हैं। मुख्य मार्ग बाधित रहने के आसार है।  इसके अलावा 13 जनवरी को बिहार के पटना में न्यूनतम तापमान -1.5, गया में -1.7 और भागलपुर में -2.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। लोग को खासतौर पर बुजुर्ग और बच्चों को सुबह जल्दी सैर न करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ