Fog में ड्राइविंग करते समय इन 8 बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं होगा एक्सीडेंट का खतरा

Car driving tips during Fog details in hindi: विंडशील्ड के रबड़ को चेक कर लें। सड़क पर स्पीड कंट्रोल में रखें और अपनी लेन में ड्राइव करें।

Fog car driving tips car driving tips in Fog driving tips in winter know details

File photo, photo credit google

Car driving tips during Fog details in hindi: फॉग में सड़क पर विजिबिलिटी कम होती है। ऐसे में हमें वाहन चलाते हुए अधिक अलर्ट रहना चाहिए। कार चलाते हुए अगर हम थोड़ी सी सावधानी बरतें तो किसी भी जानमाल के नुकसान से बचा जा सकता है। आइए आपको इस आर्टिकल में धुंध के दौरान सड़क पर वाहन चलाते हुए बरतने वाली कुछ सवधानियों के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

टर्न इंडिकेटर और हैजर्ड लाइट

सुबह घर से निकलते हुए हेडलाइट चालू करें। ध्यान रहे खासकर दिन में इसे लो बीम पर ही रखें, जिससे सामने से आ रहे वाहन को भी परेशानी न हो। सड़क पर चलते हुए टर्न लेने के दौरान हमेशा टर्न इंडिकेटर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा हैजर्ड लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह याद रहे टर्न लेते हुए हैजर्ड लाइट बंद कर केवल इंडिकेटर का यूज करें जिससे आपके पीछे चल रहा वाहन चालक सतर्क हो जाए।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Car driving tips during Fog

विंडशील्ड के रबड़ और फॉग लाइट

घने कोहरे में जाने से पहले अपनी विंडशील्ड का रबड़ चेक कर लें। टूटे या दरार पड़े रबड़ को बदलवा लें। इसके अलावा अपनी हेडलाइट, टेललाइट के बल्ब चेक करें। कई गाड़ियों में कंपनी फॉग लाइट लगाकर देती है। अगर आपकी गाड़ी में फॉग लाइट नहीं है तो इसे बाहर से लगवा सकते हैं।

विज्ञापन

लेन ड्राइविंग है बेस्ट

धुंध में हमेशा लेन ड्राइविंग का पालन करें। यह आपकी सेफ्टी सुनिश्चित करेगी। कई कारों में अलर्ट करने के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्ट सिस्टम होता है। सड़क पर विजिबिलिटी कम होने पर आगे चल रहे वाहन से सफिशिएंट डिस्टेंस बनाकर रखें। कार में टायर के प्रेशर को सही रखें। हवा कम होने से हादसा होने का खतरा रहता है। इससे इंजन पर जल्दी गर्म होता है।

विज्ञापन

स्पीड को रखें कंट्रोल

कोहरे में हमेशा अपने वाहन की स्पीड कंट्रोल में रखे। सडक पर चल रहे वाहन को ओवरटेक करने, बार-बार स्पीड देने या जल्दी-जल्दी लेन बदलने से बचना चाहिए। इसके अलावा कार के विंडशील्ड पर भाप जम गई हो तो डिफॉगर, क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर का यूज करें। जिन गाड़ियों में यह न हो तो कार का शीशा थोड़ा सा खोल लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ