Human Sacrifice: दो महिलाओं की हत्या कर उनके निजी अंग काटे, मांस खाया और शव गड्ढे में दबा दिए

kerala Human Sacrifice

kerala Human Sacrifice

विज्ञापन

कोच्चि: केरल में मानव बलि के एक संदिग्ध मामले में गिरफ्तार तीन लोगों को गुरुवार को कोर्ट ने 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। इस मामले में दो महिलाओं की हत्या की गई थी। एर्नाकुलम न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आरोपी भगवल सिंह उसकी पत्नी लैला और मोहम्मद शफी को 24 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

अभी पढ़ें – खुद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलना चाहता था ये दंपती, पुलिस ने ऐसे बचाया; देखें वीडियो

विज्ञापन

कोच्चि शहर पुलिस ने मंगलवार को तीनों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस रिमांड रिपोर्ट के अनुसार मुख्य आरोपी मोहम्मद शफी ने इस अपराध की साजिश रची थी। उसने भगवल सिंह और लैला इस अपराध में शामिल किया। कोर्ट में पेश आरोपियों की पुलिस रिमांड रिपोर्ट में यह बताया गया है कि मानव बलि को एक अनुष्ठान के हिस्से के रूप में किया गया था। इससे आरोपियों ने वित्तीय लाभ भी प्राप्त किया।

अदालत को बताया गया कि मरने वाली महिलाओं की पहचान पद्मा और रोसलिन के रूप में की गई थी। मृतक महिलाओं के अवशेषों को मंगलवार को पठानमथिट्टा जिले में लैला के घर के पास गड्ढों से निकाला गया था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता को पैसे का झांसा देकर लालच दिया। रिमांड रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ितों के शवों को दफनाने से पहले काट दिया था।

विज्ञापन

गौरतलब है कि 26 सितंबर को शफी ने 52 वर्षीय पद्मा से संपर्क किया। वह कोच्चि में लॉटरी टिकट बेचती थी। उसे सेक्स वर्क के लिए 15 हजार रुपये का लालच दिया गया। पुलिस रिमांड रिपोर्ट के अनुसार वह शफी के साथ पथनमथिट्टा जिले में भगवल सिंह और लैला के घर चली गई। वहां, आरोपी ने उसे बेहोश करने के लिए उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंट दिया।

विज्ञापन

उसके बाद शफी ने चाकू से पद्मा के निजी अंगों को काट दिया और उसका गला काट दिया। उसके बाद उन्होंने उसे 56 टुकड़ों में काट दिया और कटे-फटे शरीर के अंगों को बाल्टियों में डाल दिया और उन्हें एक गड्ढे में दबा दिया। पुलिस के अनुसार वह नरभक्षण की संभावना की जांच कर रही है कि आरोपी ने संभवत: पीड़ितों का मांस खाया था। इससे पहले कोच्चि के पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने कहा था कि मुख्य आरोपी शफी एक विकृत व्यक्ति था और उसका आपराधिक अतीत रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ