Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

जम्मू में गृहमंत्री अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग, एंटी टेरर ऑपरेशन्स पर मंथन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू के लोक भवन में हाई लेवल सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की. बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समेत सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था, बॉर्डर सिक्योरिटी और एंटी टेरर ऑपरेशन्स की समीक्षा की.

Author
Edited By : Bhawna Dubey Updated: Feb 6, 2026 19:23

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू के लोक भवन में एक हाई-लेवल सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की, जिसमें जम्मू-कश्मीर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा हालात की गहन समीक्षा की गई. इस बैठक में बॉर्डर सिक्योरिटी को और मजबूत करने के साथ-साथ एंटी-टेरर ऑपरेशन्स को तेज करने की रणनीति पर भी विस्तार से मंथन हुआ.

मीटिंग में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ-साथ सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और डीजीपी समेत तमाम शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं.

---विज्ञापन---

इस हाई लेवल बैठक में जम्मू-कश्मीर के मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई है. इसके अलावा प्रदेश में चल रहे एंटी टेरर ऑपरेशन्स को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें;परीक्षा पे चर्चा में PM मोदी ने छात्रों को दिए सफलता के सूत्र, कहा – ‘मार्क्स नहीं, संपूर्ण विकास हो असली लक्ष्य

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि इस बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कठुआ जिले के बॉर्डर इलाकों का दौरा किया जहा पर बीएसएफ के ऑन-ग्राउंड कमांडर्स ने उन्हें भारत-पाक सीमा पर मौजूदा हालात और सुरक्षा इंतजामों की पूरी जानकारी दी.

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बॉर्डर सिक्योरिटी मजबूत करने, घुसपैठ पर लगाम लगाने और आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करने पर जोर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें;‘जनता ने आपको नकार दिया..’, सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत किशोर को दिया बड़ा झटका, CJI ने पूछा- कितने वोट मिले?

First published on: Feb 06, 2026 07:19 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.