हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आखिर क्या है हाजीपीर पास? 1965 में पाकिस्तान को किया गया वापस, जिसका पीएम मोदी ने किया जिक्र

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया कि सीजफायर के लिए किसी विदेशी नेता का फोन नहीं आया, जिससे डोनाल्ड ट्रंप के दावे को झूठा बताया गया। उन्होंने 1965 के युद्ध में भारतीय सेना द्वारा कब्जे में लिए गए हाजीपीर पास का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि उसे पाकिस्तान को क्यों लौटाया गया।

विज्ञापन
हाजीपीर पास का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया जिक्र

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 100 मिनट का लंबा भाषण दिया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने यह स्पष्ट किया कि सीजफायर के लिए उनके पास किसी विदेशी नेता का फोन नहीं आया था। इससे यह साफ हो गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। वहीं, अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने यह भी पूछा कि 1965 में जब भारतीय सेना ने हाजीपीर पास को अपने कब्जे में ले लिया था, तो फिर उसे वापस क्यों दे दिया गया?

आखिर क्या है यह हाजीपीर पास?

मामला 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से जुड़ा हुआ है। फिलहाल हाजीपीर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित है। युद्ध के दौरान जब भारत और पाकिस्तान की सेनाएं आमने-सामने थीं, तब 1965 में मई में पाकिस्तानी सेना ने तीन पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया था और श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर तोपखाने से हमला कर दिया था।

पाकिस्तान की कोशिश थी कि कश्मीर से भारतीय शासन को खत्म कर दिया जाए और वहां एक कठपुतली सरकार स्थापित की जाए। इसके लिए पाकिस्तान ने ऑपरेशन जिब्राल्टर की शुरुआत की थी। उनका मकसद था कि कश्मीर में गुरिल्लाओं की बड़ी संख्या में घुसपैठ कराई जाए और वहां दहशतगर्दी फैलाई जाए। इस योजना में स्थानीय लोगों को विद्रोह के लिए भड़काना भी शामिल था।

विज्ञापन

हालांकि, पाकिस्तान को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। 15 अगस्त 1965 को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को सबक सिखाने के लिए संघर्षविराम रेखा को पार किया और उन तीन पहाड़ी क्षेत्रों पर कब्ज़ा कर लिया, जहाँ से पाकिस्तानी सेना यह ऑपरेशन चला रही थी। बता दें कि इनमें एक जगह हाजीपीर पास भी शामिल था। इस स्थान का उपयोग पाकिस्तान घुसपैठ के लिए करता था। 28 अगस्त को इसी हाजीपीर पास पर भारतीय सेना का कब्ज़ा हो गया और पाकिस्तानी सेना भाग खड़ी हुई थी।

बाद में भारत और पाकिस्तान के बीच ताशकंद समझौता हुआ और भारत ने हाजीपीर पास को पाकिस्तान को वापस सौंप दिया। सरकार के इस कदम की खूब आलोचना हुई थी। यह शांति समझौता 10 जनवरी 1966 को हुआ था, जिसका उद्देश्य भारत-पाकिस्तान युद्ध को समाप्त करना था।

विज्ञापन

क्यों खास है हाजीपीर पास?

दरअसल, हाजीपीर पास भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि यह भारत के नियंत्रण में होता, तो पुंछ और उरी के बीच की दूरी 282 किलोमीटर से घटकर केवल 56 किलोमीटर रह जाती। यह 2,637 मीटर (8,652 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है और ऐतिहासिक रूप से जम्मू और कश्मीर घाटी को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola