GST Council Meeting: केंद्र सरकार ने मोटे अनाज के आटे पर दी राहत, शराब पर बड़ा फैसला

GST Council Meeting Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी बैठक में कई फैसले लिए गए।

GST Council Meeting Nirmala Sitharaman

GST Council Meeting Nirmala Sitharaman

GST Council Meeting Nirmala Sitharaman: केंद्र सरकार ने किसानों और आमजन को राहत की खबर दी है। शनिवार को जीएसटी परिषद की मीटिंग में तय किया गया कि कम से कम 70 प्रतिशत वाले श्री अन्न या मोटे अनाज (मिलेट्स) के आटे को यदि खुले में बेचा जाता है तो टैक्स नहीं लगेगा, जबकि यदि इसे पहले से पैक कर लेबल लगाकर बेचा जाता है तो 5 प्रतिशत जीएसटी वसूला जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीतारमण ने कहा- सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक जीएसटी परिषद मिलेट्स ईयर में भाग लेना चाहती थी। इसलिए मिलेट्स के प्रचार में जीएसटी की भूमिका इसमें देखी गई है।

विज्ञापन

जीरो प्रतिशत जीएसटी

मिलेट्स का फूड पाउडर में होता है। वजन के अनुसार कम से कम 70 प्रतिशत मिलेट्स युक्त एचएस 1901 की श्रेणी में आते हैं। पाउडर के रूप में मिलेट्स को किसी अन्य आटे के साथ मिश्रित किया जा रहा है, तो उसमें जीरो प्रतिशत जीएसटी होगा। वहीं अगर प्री-पैकेज्ड और लेबल किए गए फॉर्म के अलावा किसी अन्य रूप में बेचा जाता है तो जीएसटी लगेगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बाद में कहा गया कि अधिसूचना की तारीख से इसे प्रभावी माना जाएगा।

विज्ञापन

बता दें कि पीएम मोदी का मिलेट्स के प्रति प्यार जाहिर हो चुका है। भारत सरकार की एक सिफारिश पर संयुक्त राष्ट्र ने इस साल ‘मिलेट्स का अंतरराष्ट्रीय वर्ष’ घोषित किया है। इस उपलब्धि का जश्न मनाने और बाजरा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई हस्तियों के साथ मिलेट्स से बने खाने का लुत्फ उठा चुके हैं।

एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल को जीएसटी से बाहर रखने की सिफारिश

इसके अलावा जीएसटी परिषद ने प्रस्तावित जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरणों के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की शर्तों में पात्रता और आयु के संबंध में संशोधन की सिफारिश की है। जीएसटी काउंसिल ने अल्कोहलिक शराब के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ईएनए) को जीएसटी से बाहर रखने की भी सिफारिश की है।

विज्ञापन

वहीं गन्ना किसानों को राहत देने के लिए गुड़ पर जीएसटी 28% से घटाकर 5% करने की सिफारिश की गई है। परिषद का मानना है कि इससे बकाया राशि का तेजी से भुगतान किया जा सकेगा जबकि पशु चारा निर्माण की लागत कम की जा सकेगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जीएसटी परिषद विदेशी झंडे वाले विदेशी जहाज़ों को तटीय मार्ग में परिवर्तित होने पर सशर्त और सीमित अवधि के आईजीएसटी छूट की सिफारिश की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ