कौन हैं मलयालम एक्ट्रेस लीना? जिन्होंने गगनयान यात्री प्रशांत नायर से की है शादी

Gaganyaan astronaut prasanth nair married to malayalam actress lena: मलयालम एक्ट्रेस लीना ने बताया कि 17 जनवरी 2024 को उनकी प्रशांत नायर से शादी हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गगनयान मिशन के लिए प्रशांत नायर, अजित कृष्णन, अंगद प्रताप और सुभांशु शुक्ला चार लोगों के नामों का ऐलान किया है।

malayalam actress lena

मलयालम एक्ट्रेस लीना और प्रशांत नायर 

विज्ञापन

Gaganyaan astronaut prasanth nair married to malayalam actress lena: मलयालम एक्ट्रेस लीना की गगनयान अंतरिक्ष यात्री प्रशांत नायर से शादी हो चुकी है। ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर के गगनयान मिशन पर जा रहे चार लोगों में शामिल होने का ऐलान होने के बाद एक्ट्रेस ने यह खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार अभिनेत्री लीना की 17 जनवरी 2024 को शादी हुई थी। वह तमिल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का नामी चेहरा हैं।

Advertisment

सोशल मीडिया पर किया खुलासा

42 साल की एक्ट्रेस लीना मलयालम फिल्म जगत में काफी फेमस हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रशांत नायर के साथ तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी के बारे में बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा 27 फरवरी 2024 को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलट ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री विंग्स से सम्मानित किया है।

बताई रिश्ता छुपाने की वजह

सोशल मीडिया पर लीना ने कहा कि प्रशांत का गगनयान मिशन पर जाने के लिए चुना जाना मेरे लिए गर्व और ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने आगे कहा कि यह हमारे देश, हमारे केरल राज्य और व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए बेहद खास दिन है। आगे अपनी पोस्ट में उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी शादी 17 जनवरी को प्रशांत से हो चुकी है और उन्होंने इसी पल के लिए यह जानकारी अपने फैंस से छुपाई थी।

पीएम मोदी ने किया ऐलान

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गगनयान मिशन के लिए प्रशांत नायर, अजित कृष्णन, अंगद प्रताप और सुभांशु शुक्ला चार लोगों के नामों का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने रिश्ते के बारे में अपने प्रशंसकों को बताने के लिए गगनयान मिशन में जाने वालों के नामों का ऐलान होने का इंतजार कर रही थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ