गाय को बचाने में 4 लोगों की मौत, पश्चिम बंगाल में हादसा, मरने वालों में 2 साल का बच्चा भी

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के जलपाई गुड़ी में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की गाय को बचाने की कोशिश में मौत हो गई। मरने वालों में एक 2 साल का बच्चा भी शामिल है।

Four Member of Family Died in Bengal

Four Member of Family Died in Bengal

Four Member of Family Died in Bengal: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों की गाय को बचाने की कोशिश में जान चली गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवार के चारों लोगों की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है। घटना शुक्रवार रात की है। हादसे में जान गंवाने वाले सदस्यों की पहचान 60 साल के परेश दास, उनकी पत्नी दीपाली, 30 साल के बेटे मिथुन और दो साल के पोते सुमन के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मिथुन गाय को खेत से वापस ले जा रहा था। उसी समय गाय शेड के बाहर जमा पानी में डूबे बिजली के तार के संपर्क में आ गई। मिथुन ने गाय को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह करंट की चपेट में आ गया। जब हादसा हुआ तो मिथुन की पत्नी घर पर नहीं थीं।

विज्ञापन

जो बचाने के लिए दौड़ा वो भी चपेट में आया

मिथुन की चीख पुकार सुनकर परेश और दीपाली भी उसकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन वे भी मिथुन के साथ करंट की चपेट में आ गए। पुलिस के अनुसार 2 साल सुमन दीपाली के पास था और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के समय मिथुन की पत्नी घर पर नहीं थीं। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ