---विज्ञापन---

देश angle-right

राष्ट्रपति मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना पूर्व सांसद उदित राज को पड़ा भारी, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद उदित राज को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए 10 अक्टूबर को पेश होने के लिए नोटिस भेजा है। बता दें कि राज ने गुजरात राज्य की तारीफ से जुड़े राष्ट्रपति मुर्मू के एक बयान पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद उदित राज को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए 10 अक्टूबर को पेश होने के लिए नोटिस भेजा है। बता दें कि राज ने गुजरात राज्य की तारीफ से जुड़े राष्ट्रपति मुर्मू के एक बयान पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

अभी पढ़ें Congress President Election: खड़गे ने की चुनावी अभियान की शुरुआत, कहा- जीत के बाद युवाओं पर रहेगा फोकस

---विज्ञापन---

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उदितर राज का बयान सिर्फ एक महिला के खिलाफ नहीं बल्कि सरकार के संवैधानिक मुखिया के खिलाफ है। क्या उन्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह एक महिला हैं? की गई टिप्पणियां निंदनीय हैं। हमने नोटिस जारी किया है। (राज द्वारा) इस्तेमाल की जाने वाली अपमानजनक भाषा शर्मनाक है।”

राष्ट्रपति पर निशाना साधते हुए राज ने हिंदी में ट्वीट किया था, ”द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को नहीं मिलना चाहिए। चमचागिरी की भी एक सीमा होती है। उनका कहना है कि 70 फीसदी लोग गुजरात के नमक का ही सेवन करते हैं।”

---विज्ञापन---

राज की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब राष्ट्रपति मुर्मू ने सोमवार को गांधीनगर में उनके सम्मान में गुजरात सरकार द्वारा आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में कहा कि राज्य देश के 76 प्रतिशत नमक का उत्पादन करता है, इसलिए कहा जा सकता है कि सभी भारतीय गुजरात का नमक खाते हैं।

 

---विज्ञापन---

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर निशाना साधा और कहा कि यह टिप्पणी पार्टी की “आदिवासी विरोधी मानसिकता” को दर्शाती है। पात्रा ने कहा कि राज ने राष्ट्रपति के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है वह अशोभनीय, दुखद और चिंताजनक है।

---विज्ञापन---

उन्होंने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने राष्ट्रपति के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा, “इस घटना से पहले, हमने अधीर रंजन चौधरी द्वारा उनके लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों को सुना है।”

अभी पढ़ें ‘राम-कृष्ण को नहीं मानूंगा’, बौद्ध महासभा में AAP के मंत्री ने दिलाई शपथ, भाजपा ने बर्खास्त करने की मांग की

---विज्ञापन---

भाजपा के शहजाद पूनावाला ने भी पार्टी पर कटाक्ष किया और पूछा कि क्या कांग्रेस पार्टी इस तरह के व्यवहार का समर्थन करती है। पूनावाला ने कहा कि यह कांग्रेस का असली “चाल चरित्र चेहरा” था जिसने भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति का बार-बार अपमान किया है।

अभी पढ़ें   देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 07, 2022 02:56 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola