किसानों का दिल्ली मार्च: कहां लगी धारा 144, क्या कहती है ट्रैफिक एडवायजरी? 10 Updates

Farmers Protest: किसान अपनी मांगों को लेकर कल दिल्ली मार्च करने वाले हैं और इसे देखते हुए बॉर्डर इलाकों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पढ़िए सभी बड़े अपडेट्स।

security tightened in Ambala ahead of the Farmers march

अंबाला में सख्त की गई सुरक्षा व्यवस्था (एएनआई)

Farmer’s Protest : किसान संगठनों ने 13 फरवरी को नई दिल्ली में एक मार्च का आह्वान किया है। ये किसान संगठन अधिकतर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के हैं। किसान अपनी उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने वाले कानून की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर किसान 2021 के अपने आंदोलन को खत्म करने पर सहमत हुए थे। कल फिर वह इसी मांग को राष्ट्रीय राजधानी में उठाएंगे।

विज्ञापन

इसी बीच, इस मार्च को देखते हुए दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था सख्त की जा रही है। पंजाब और दिल्ली के बीच बॉर्डर पर कंटीले तार और कंक्रीट के ब्लॉक लगाए गए हैं। इसके अलावा मार्च के चलते यातायात व्यवस्था न भंग हो जाए, इसके लिए दिल्ली पुलिस की ओर से एक ट्रैफिक एडवायजरी भी जारी की गई है। इस रिपोर्ट में 10 प्वाइंट्स में पढ़िए इस मार्च को लेकर किसानों और प्रशासन की तैयारी कैसी है।

विज्ञापन

1.  200 से ज्यादा किसान यूनियन लेंगी हिस्सा

संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने ऐलान किया है कि 200 से अधिक किसान यूनियन 13 फरवरी को दिल्ली के लिए कूच करेंगी। इसके जरिए एमएसपी पर कानून समेत अन्य मांगों को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की योजना है।

विज्ञापन

2. एमएसपी ही नहीं, किसान यह भी मांग रहे

एमएसपी के लिए कानूनी गांरटी के साथ किसान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों और कृषि श्रमिकों के लिए पेंशन, कर्ज माफी, पुलिस केस वापस लेने और लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

3. हरियाणा में धारा 144 लागू की गई

विज्ञापन

किसान मार्च को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 15 जिलों में धारा 144 लागू कर दी है। इसके तहत एक जगह पर पांच या इससे अधिक लोगों के जमा होने पर रोक है। सरकार ने यह फैसला किसी भी तरह के प्रोटेस्ट या मार्च पर रोक लगाने के लिए उठाया है।

4. 7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट पर भी बैन

विज्ञापन

हरियाणा की सरकार ने धारा 144 लागू करने के साथ सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवा पर भी रोक लगाई है। ये जिले अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा हैं। इन जिलों में 11 से 13 फरवरी तक ये सेवाएं प्रतिबंधित रहेंगी।

5. चंडीगढ़ में 60 दिन तक धारा 144

विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन ने भी शहर में धारा 144 लागू की है। किसान आंदोलन की स्थिति को देखते हुए इसे 60 दिन तक लागू रखने का फैसला किया गया है।

6. दिल्ली में भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने भी धारा 144 लगाई है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के बीच सभी बॉर्डर पर और पूर्वोत्तर जिलों के क्षेत्राधिकार में आने वाले नजदीकी इलाकों में सार्वजनिक स्थानों पर 2 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन

7. बॉर्डर इलाकों पर पुलिस तैनात

दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश से ट्रैक्टर, ट्रॉली बस, ट्रक, कमर्शियल वाहनों, निजी वाहनों या घोड़े आदि की एंट्री पर भी बैन लगाया है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली के बॉर्डर इलाकों पर हजारों की संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

8. दिल्ली के लिए ट्रैफिक एडवायजरी

ट्रैफिक एडवायजरी के अनुसार सोमवार से सिंघू बॉर्डर पर डायवर्जन लगाया जाएगा। गाजीपुर बॉर्डर के रास्ते दिल्ली से यूपी जाने वाले लोगों से वैकल्पिक रास्ते पर जाने के लिए कहा गया है। एडवायजरी में कई अल्टरनेटिव रूट भी बताए गए हैं।

विज्ञापन

9. टिकरी बॉर्डर पर ऐसी है व्यवस्था

विज्ञापन

किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसान आंदोलन के दौरान स्थिति नियंत्रण से बाहर न जाए यह सुनिश्चित करने के लिए बड़े-बड़े कंटेनर, बैरिकेड और वाटर कैनन भी लगा दिए गए हैं।

10. किसानों से आज बात करेगी सरकार

विज्ञापन

किसानों की मांगों पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें आज बात करने के लिए बुलाया है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय चंडीगढ़ पहुंचेंगे। यहां वह संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा से बात करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ