Kisan Andolan

13 फरवरी को किसानों का फिर दिल्ली कूच, धारा 144 लागू, क्या फिर ट्रैफिक जाम से जूझेगा NCR?

Kisan Andolan latest update: बॉर्डर से आवाजाही करने वाले लोगों को 13 फरवरी को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ सकता है। अगर किसान बॉर्डरों पर धरने पर बैठ गए तो आसपास की व्यवसायिक गतिविधियों पर भी असर पड़ेगा।

Kisan Andolan latest update: संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 13 फरवरी को एक बार फिर आसपास के राज्यों के किसान दिल्ली कूच करेंगे। इसकी तैयारी करते हुए दिल्ली पुलिस ने अगले एक माह के लिए उत्तर पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी है। इतना ही नहीं दिल्ली के सिंघू बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, अप्सरा बॉर्डर, भौपुरा बॉर्डर और औचंदी बॉर्डर समेत हरियाणा और यूपी के अलग-अलग जगहों से दिल्ली के एंट्री प्वाइंट को सील कर दिया गया है। यहां सीमेंट की बैरिकेडिंग की गई है। इतना ही नहीं भीड़ को नियंत्रित रखने और किसानों के टैक्टर और वाहनों को रोकने के लिए इन पर कटीले तार तक लगाए गए हैं। इससे पहले बीते गुरुवार को किसानों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ