---विज्ञापन---

देश angle-right

लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है हालत? ICU से वरिष्ठ BJP नेता का हेल्थ बुलेटिन जारी

Lal Krishna Advani Health Bulletin: पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में दाखिल किया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अपोलो अस्पताल के डॉक्टर उनकी विशेष निगरानी कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Lal Krishna Advani Health Updates: भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हालत स्थिर बनी हुई है। आडवाणी को शुक्रवार देर रात भर्ती करवाया गया था। उनकी तबियत 3 सप्ताह से नाजुक बताई जा रही है। आज अपोलो अस्पताल की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर ताजा जानकारी दी गई है। अस्पताल के अनुसार उनको आईसीयू में एडमिट किया गया है। ANI के मुताबिक आडवाणी का इलाज डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में चल रहा है।

यह भी पढ़ें:नोएडा से अमेरिकंस को लगा रहे थे चूना, फर्जी कॉल सेंटर से 76 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार

---विज्ञापन---

अपोलो अस्पताल के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले 4 जुलाई को भी पूर्व डिप्टी पीएम को इसी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया था। इससे कुछ दिन पहले उनका इलाज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से भी चला था। हालांकि एक दिन दाखिल रखने के बाद उनको छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद 6 अगस्त को उनकी तबियत दोबारा खराब हो गई थी। जिसके बाद उनको फिर अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान में हुआ आडवाणी का जन्म

उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी का बयान भी सामने आया है। प्रतिभा के अनुसार पूर्व डिप्टी पीएम लाल कृष्ण आडवाणी को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल लेकर गए थे। बता दें कि आडवाणी का जन्म कराची (अब पाकिस्तान में) में 1927 को हुआ था। आडवाणी 2002 से 2004 वाली एनडीए सरकार में उप प्रधानमंत्री रहे थे। अटल बिहारी वाजपेयी उस दौरान प्रधानमंत्री थे।

यह भी पढ़ें:नोएडा से अमेरिकंस को लगा रहे थे चूना, फर्जी कॉल सेंटर से 76 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार

---विज्ञापन---

आडवाणी छात्र जीवन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवक बन गए थे। 2015 में आडवाणी को भारत के दूसरे सबसे बड़े सम्मान ‘पद्म विभूषण’ और 2024 में भारत रत्न से नवाजा गया था। आडवाणी की गिनती भाजपा के संस्थापक सदस्यों में होती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी 97 वर्षीय नेता के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। उन्होंने अपोलो अस्पताल में एडमिट लाल कृष्ण आडवाणी के परिजनों से भी बात की। नड्डा ने डॉक्टरों से फोन पर बात की है।

First published on: Dec 14, 2024 02:31 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola