Social Media Platform X Down : एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के यूजर्स को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को कई बार X के यूजर्स को निराशा हाथ लगी क्योंकि X पूरी तरह डाउन हो गया, जिसके कारण संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, भारत और विश्व के अन्य हिस्सों में दिक्कतें आईं। एक ही दिन में X तीन बार डाउन हुआ है।
हालांकि, X डाउन होने के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। इसके साथ ही X ने अभी तक व्यवधान के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। रात को एक बार फिर X डाउन हो गया और इसे स्क्रॉल करने में यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फिर Down हुआ X
बार-बार X डाउन होने के कारण सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी भी जताई है। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं हुआ है जब X डाउन हुआ हो, बल्कि ऐसा कई बार पहले भी हो चुका है।
डाउनडिटेक्टर के अनुसार, शाम 7:00 बजे के आसपास X फिर से दिक्कतें शुरू हो गईं। यह एक दिन में दूसरा मौका था जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X डाउन हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, 56% लोगों को ऐप पर समस्या आई, 33% को वेबसाइट पर और 11% को सर्वर कनेक्शन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
तीन बार डाउन हुआ X
साल 2025 में X पर आई ये सबसे बड़ी रुकावट हैं। इससे पहले सितंबर 2024 में भी X डाउन हुआ था, जब ये प्लेटफॉर्म करीब एक घंटे तक बंद हो गया था। 10 मार्च को दोपहर 3:20 PM IST को X डाउन हुआ, इसके कुछ देर बाद काम करना शुरू कर दिया लेकिन शाम करीब 7 बजे के आसपास एक बार फिर से X यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद 8 बजे 44 मिनट के बाद X एक बार फिर डाउन हो गया। हालांकि यूजर्स इस बात से अधिक परेशान हैं कि डाउन होने के बाद X की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
1 hr agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
1 hr ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
4 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
4 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
5 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
6 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines