Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
SBI Submits Electoral Bonds Details to Election Commission : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने चुनाव आयोग को राजनीतिक पार्टियों के चुनावी चंदे का ब्यौरा सौंप दिया। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को फटकार लगाते हुए चुनावी चंदे का सारा लेखाजोखा देने का आदेश दिया था। इस पर SBI ने मंगलवार को इलेक्टोरल बॉन्ड्स का डेटा दे दिया।
पिछले दिनों एसबीआई ने चुनावी बॉन्ड संबंधी जानकारी देने की समयसीमा बढ़ाने को लेकर याचिका दाखिल की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इस दौरान SC ने एसबीआई को सख्त आदेश देते हुए कहा था कि चुनाव आयोग को 12 मार्च तक हर हाल में चुनावी चंदे का ब्यौरा दे। इसी क्रम में सूत्रों ने कहा कि एसबीआई ने चुनाव आयोग को चुनावी बांड का विवरण सौंप दिया।
यह भी पढे़ं : पूर्व सीएम के बेटों को मिला टिकट, देखें कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में कौन-कौन से दिग्गजों के नाम
EC को 15 मार्च तक प्रकाशित है चुनावी बॉन्ड का डिटेल
साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि एसबीआई द्वारा दी गई जानकारी को चुनाव आयोग 15 मार्च कर आधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रकाशित करें। SC के इस आदेश के अनुसार अब चुनाव आयोग को चुनावी चंदे का ब्यौरा सार्वजनिक करना होगा।
यह भी पढे़ं : TMC ने 16 सांसदों पर फिर जताया भरोसा, मिमी चक्रवर्ती समेत 7 MPs का क्यों काटा टिकट?
SC ने चुनावी बॉन्ड योजना को किया था रद्द
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पांच जजों की संविधान पीठ ने 15 फरवरी को एक ऐतिहासिक फैसला दिया था। अदलात ने केंद्र सरकार की चुनावी बॉन्ड योजना को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया था। साथ ही SC ने SBI से कहा था कि 12 अप्रैल 2019 से अबतक खरीदे गए चुनावी बॉन्ड का डिटेल चुनाव आयोग को सौंप दें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।