स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के ड्राफ्ट रोल में 13.39 करोड़ नाम अलग होने के बाद अब बड़ा सवाल है कि क्या चुनाव आयोग के विशेष अभियान के बाद इन आंकड़ों में बदलाव आएगा? 13 करोड़ का आंकड़ा वो है जिसमें डेड शिफ्ट और डुप्लीकेट के मामले शामिल हैं, जिसमें शिफ्ट केस सबसे ज्यादा करीब 6 करोड़ है. क्या जो शिफ्ट हुए उनके नाम कहीं और नहीं जुड़े ?
यह भी पढ़ें- ‘SIR का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया’, राजनीतिक घमासान के बीच आई चुनाव आयोग की सफाई
तीन चरणों में हुई प्रक्रिया
SIR के तीन चरणों में कुल 95.40 करोड़ मतदाताओं के डेटा को शामिल किया गया है. ड्राफ्ट रोल स्टेज पर 13.39 करोड़ नाम अलग-अलग श्रेणियों में बाहर हैं. इनमें 3.01 करोड़ मतदाता अनुपस्थित या ट्रेस नहीं हो सके, 6.30 करोड़ स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके, 2.80 करोड़ मृत, 1.02 करोड़ डुप्लीकेट और 26 लाख अन्य श्रेणी में हैं. सबसे बड़ा आंकड़ा स्थायी रूप से शिफ्ट हुए मतदाताओं का है. इसके बाद अनट्रेसेबल और मृत मतदाताओं की संख्या है. यानी अनुपस्थित, स्थान परिवर्तन , दो जगह नाम और मृत और को मिलाकर 13.13 करोड़ नाम हैं, जो कुल बाहर किए गए नामों का करीब 98 फीसदी है.
क्या ये आंकड़े फाइनल हैं?
अब अहम सवाल यह है कि क्या ये आंकड़े फाइनल हैं? जवाब है-नहीं. ये अभी Draft Electoral Roll Stage के आंकड़े हैं. विशेष अभियान के दौरान अगर कोई पात्र मतदाता सामने आता है, दस्तावेज उपलब्ध कराता है या किसी मामले में स्थिति स्पष्ट होती है, तो ड्राफ्ट के आंकड़ों में बदलाव हो सकता है. लेकिन इसके लिए दावा और आपत्ति करना होगा. चुनाव आयोग के मुताबिक नए मतदाताओं और SIR के दौरान छूटे पात्र मतदाताओं के नाम भी लगातार जोड़े जा रहे हैं. इसलिए Final Electoral Roll प्रकाशित होने के बाद ही यह साफ होगा कि कितने नाम वास्तव में हटे और कितने नाम दोबारा शामिल किए गए.
यह भी पढ़ें- राज ठाकरे ने SIR रद्द करने की मांग की, BJP पर ‘राजनीतिक हथियार’ के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप
संबंधित खबरें
'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
6 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
8 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
12 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
15 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
17 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
18 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
19 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
21 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines