हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ज्ञानेश कुमार को घेरने के लिए ममता बनर्जी के साथ आए 'दुश्मन', जल्द होगी रणनीति पर बैठक

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को घेरने के लिए विपक्ष लगातार हमलावर है. इस मुद्दे को लेकर इंडिया गठबंधन में भी चर्चा तेज हो गई है. इस बीच एक दूसरे के राजनीतिक दुश्मन समझे जाने वाले CPI(M) और ममता बनर्जी की पार्टी में बातचीत हुई है.

विज्ञापन
ज्ञानेश कुमार को घेरने के लिए ममता बनर्जी के साथ हुए 'दुश्मन' (Credit: ANI)

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को घेरने के लिए विपक्ष लगातार हमलावर है. इस मुद्दे को लेकर इंडिया गठबंधन में भी चर्चा तेज हो गई है. इस बीच एक दूसरे के राजनीतिक दुश्मन समझे जाने वाले CPI(M) और ममता बनर्जी की पार्टी में बातचीत हुई है. सूत्रों के मुताबिक, CPI(M) ने ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखी, जिसपर उन्होंने पॉजिटिव रिएक्शन दिया है. खबर ये भी है कि CPI(M) महासचिव एमए बेबी और AITC प्रमुख ममता बनर्जी के बीच शुक्रवार दोपहर को फोन पर बातचीत हुई. सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच चुनाव आयोग में जारी विवाद को लेकर भी चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग में बवाल पर अब NDA में भी हलचल! 3 सहयोगी खुलकर आए सामने; मांगा CEC ज्ञानेश कुमार से जवाब

क्या चर्चा हुई?

एमए बेबी ने ममता बनर्जी को 23 सितंबर को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें कहा गया था कि इंडिया ब्लॉक की पार्टियों को एक मंच पर आने की जरूरत है ताकि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा उठाया जा सके और चुनावी सुधारो को लेकर मुहिम शुरू कर सकें. शुक्रवार को फोन पर बात कर दोनों पार्टियों के नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि देश में चुनाव के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े के खिलाफ अभियान शुरू करना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

चिट्ठी में क्या लिखा?

बेबी ने चिट्ठी में कहा कि विपक्ष के लिए ये समझदारी होगी कि वो मिलें और हालात की गंभीरता को देखते हुए विचार-विमर्श करें. CPI(M) नेता ने कहा कि लोग लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वोट देने के अधिकार जैसे मूल्यों की रक्षा के लिए विपक्ष की ओर देख रहे हैं. उन्होंने लिखा कि पार्टियां मिलने और इस असाधारण स्थिति से निपटने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए अपनी सुविधा के अनुसार कोई तारीख और जगह तय कर सकती हैं.

ममता बनर्जी ने क्या कहा?

सूत्रों के मुताबिक, CPI(M) महासचिव एमए बेबी ने BRS, AAP, DMK, तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी TVK, BJD और कॉकरोच जनता पार्टी जैसी गैर-INDIA ब्लॉक पार्टियों को भी पत्र लिखा. खबरों के मुताबिक, ममता बनर्जी ने बेबी से कहा कि INDIA ब्लॉक की पार्टियों को तुरंत बैठक करनी चाहिए और एक संयुक्त रणनीति बनानी चाहिए. वहीं, चुनाव आयोग में जारी बवाल पर ममता बनर्जी ने इस मामले को शर्मनाक बताते हुए कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और बीजेपी को ये समझना होगा कि वो हमारे संविधान को बर्बाद नहीं कर सकते. वे लोकतंत्र को खत्म नहीं कर सकते. वो बीजेपी आईटी टीम के नाम पर अपने EROs को तैनात नहीं कर सकते. ज्ञानेश कुमार ने पुलिस का गलत इस्तेमाल किया है और बीजेपी के साथ मिलकर अपने बीजेपी-समर्थक लोगों को तैनात किया है. ऐसा घोटाला पहले कभी नहीं हुआ.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘तानाशाही कर रहे CEC, तत्काल दें इस्तीफा…’ कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola