Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

भूकंप के झटकों से दहशत में लोग, अंडमान निकोबार में आया 5.9 की तीव्रता वाला Earthquake

भारत में आज भूकंप के झटके लगे हैं। अंडमान निकोबार द्वीप और बंगाल की खाड़ी में भूकंप आया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। भूकंप वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। भारत में पिछले एक साल से लगातार भूकंप आ रहा है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 12, 2025 12:34
earthquake
earthquake

Earthquake News: भूकंप के झटकों से आज फिर धरती डोल गई। आज भारत में भूकंप आया है और निकोबार द्वीप समूह में जोरदार झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई है। वहीं बंगाल की खाड़ी में भी भूकंप के झटके लगे। बंगाल की खाड़ी में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई।

भूकंप का केंद्र समुद्र के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला है। हालांकि दोनों भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने इस भूकंप की पुष्टि की है और लोगों अंडमान निकोबार द्वीप पर रहने वाले लोगों का सतर्क रहने की सलाह दी है।

---विज्ञापन---

 

बीते दिन गुजरात में आया था 2 बार भूकंप

बता दें कि भारत में बीते दिन भी भूकंप आया था। गुजरात के कच्छ जिले में 2 बार भूकंप के झटके लगे। मंगलवार सुबह 11 बजकर 12 मिनट पर कच्छ जिले में भूकंप आया, जिसकी पुष्टि गांधीनगर स्थित भूकंप अनुसंधान संस्थान ने की। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 मापी गई। इसका केंद्र जिले के रापर इलाके से 16 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में मिला। इससे पहले कच्छ में ही 2.8 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे थे। इस भूकंप का केंद्र भचाऊ से उत्तर-उत्तर-पूर्व में था।

 

First published on: Mar 12, 2025 12:00 PM

संबंधित खबरें