Vikas Divyakirti 3 दिन से कहां गायब थे? UPSC स्टूडेंट्स से क्यों नहीं मिले, बताए दिल्ली कोचिंग हादसे के 5 सच

Drishti IAS Founder Interview: दिल्ली IAS कोचिंग सेंटर में हुए हादसे पर विकास दिव्यकीर्ति ने इंटरव्यू दिया है। वे हादसे के 3 दिन बाद सामने आए हैं, लेकिन उन्होंने इंटरव्यू में इस देरी की वजह भी बताई। साथ ही हादसे से जुड़ी कई अहम बातों पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। आइए सुनते हैं, उनका पूरा इंटरव्यू…

Drishti IAS Vikas Divyakirti Interview

Drishti IAS Vikas Divyakirti Interview

विज्ञापन

Vikas Divyakirti Interview: दृष्टि IAS कोचिंग सेंटर के संस्थापक और एमडी डॉ. विकास दिव्यकीर्ति दिल्ली में हुए हादसे के 3 दिन बाद सामने आए हैं। उन्होंने ओल्ड राजिंदर नगर में बने राउ IAS कोचिंग सेंटर में हुए हादसे पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे की गाज उनके इंस्टीट्यूट पर क्यों गिरी? MCD ने उनका मुखर्जी नगर में खुला इंस्टीट्यूट सील कर दिया है।

बीती रात UPSC स्टूडेंट्स ने उनके घर के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन वे स्टूडेंट्स से मिलने नहीं आए। हादसा हुए 3 दिन हो गए, लेकिन मामले में दिव्यकीर्ति स्टूडेंट्स के साथ नहीं हैं, इसलिए उनका गुस्सा फूट रहा है। विरोध बढ़ता देखकर दिव्यकीर्ति ने बीती रात ही ANI को एक इंटरव्यू दिया और दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे पर खुलकर बोले। उन्होंने बताया कि क्यों वे UPSC स्टूडेंट्स से नहीं मिले और और क्यों वे पूरे मामले से 3 दिन दूर रहे?

विज्ञापन

इस वजह से 3 दिन से नहीं बोले दिव्यकीर्ति

विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि वे आज या कल दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे UPSC स्टूडेंट्स से जरूर मिलेंगे। उनकी समस्याएं सुनेंगे और जो समाधान संभव हो पाएगा, वह जरूर करेंगे। उनका कहना है कि वे किसी भी मामले में हड़बड़ी में प्रतिक्रिया नहीं देते। पहले मामले को लेकर चीजें स्पष्ट हो जाएं, उसके बाद ही वे अपने विचार रखते हैं। इसलिए इस मामले में भी वे 3 दिन तक नहीं बोले, क्योंकि वे मामले से जुड़े पहलुओं का जान समझ रहे थे। दूसरा, अभी स्टूडेंट्स आक्रोश में हैं, इसलिए वे अपनी बात सही तरीके से उनके सामने नहीं रख पाते। बच्चे अभी नाराज हैं, लेकिन एक बार मुलाकात के बाद वे सब समझ जाएंगे।

 

विज्ञापन

मामले में टारगेट किए जाने की वजह बताई

सवाल पूछे जाने पर कि दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद उन्हें क्यों निशाना बनाया जा रहा है? दृष्टि IAS के संस्थापक और एमडी डॉ. विकास दिव्यकीर्ति कहते हैं कि मुझे निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि ऐसे मामलों में हर कोई बलि का बकरा चाहता है। इससे प्रशासन के लिए चीजें आसान हो जाती हैं। छात्र भावनात्मक उथल-पुथल से गुजर रहे हैं, उनके गुस्से का कारण यह है कि मैं उनके साथ क्यों खड़ा नहीं हुआ? 50 से ज्यादा संस्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई हुई है और उनमें से एक दृष्टि IAS भी है। दिल्ली के LG से मुलाकात हुई है। उस बैठक में छात्र भी आए थे और कई संस्थानों के मालिक भी थे। DDA-MCD, अग्निशमन विभाग, मुख्य सचिव से लेकर दिल्ली सरकार के शीर्ष अधिकारी भी थे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

50 सेकेंड में बेसमेंट में भर गया होगा पानी

विकास दिव्यकीर्ति ने इंटरव्यू में बताया कि कैसे बेसमेंट का गेट तोड़कर पानी अंदर घुसा? दिव्यकीर्ति ने हादसे के वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि पानी सड़क पर भरा है और बेसमेंट का लेवल सड़क से ज्यादा ऊंचा नहीं है। पैनल बनाकर पानी को बेसमेंट में घुसने से रोका गया, लेकिन एक जीप की टक्कर से पैनल टूट गया और पानी बेसमेंट में घुसने लगा। स्टूडेंट्स बेसमेंट में भरे पानी में फंसे, क्योंकि बायोमीट्रिक सिस्टम खराब हो गया था। उसके बिना वे बाहर नहीं आ सकते थे। पानी को धड़ से सिर तक पहुंचने में सिर्फ 50 सेकेंड लगे। पानी के तेज बहाव से खिड़की, एग्जॉस्ट फैन तक टूट गए और उन रास्तों से पानी बेसमेंट में भरा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ