Owaisi On Pakistan: AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को लेकर पूछे गए एक सवाल का ऐसा जवाब दिया जो अब चर्चा में है। दरअसल, अमेरिका के शिकागो में एक कार्यक्रम के दौरान एक शख्स ने पाकिस्तान के मुसलमानों को लेकर उनसे सवाल पूछा था।
युवक ने हैदराबाद के सांसद से पूछा कि क्या आप पाकिस्तान के मुसलमानों को अपना भाई मानते हैं? युवक के सवाल पर ओवैसी ने जवाब देते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी और वे पाकिस्तान नाम के किसी भी तरह के दूसरे राष्ट्र निर्माण के खिलाफ थे।
AIMIM के चीफ ने कहा कि रज़ाकार पाकिस्तान चले गए लेकिन वफ़ादार भारत में ही रह गए। ओवैसी ने इस दौरान पाकिस्तान को लताड़ लगाई और कहा कि हमने देखा कि 2008 में मुंबई हमले के दौरान पड़ोसी मुल्क ने क्या किया? पाकिस्तान में आतंकवाद है, इससे कोई इनकार नहीं कर सकता है। कसाब ने मुंबई में मासूमों की हत्या की, वो पाकिस्तान का ही तो था।
मौजूदा केंद्र सरकार पर ओवैसी ने बोला हमला
ओवैसी ने अपने जवाब को आगे बढ़ाते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारी नई संसद के अंदर एक अखंड भारत का चित्र लगाया गया है। इसमें पाकिस्तान और अफगानिस्तान का नक्शा भी शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा नेताओं से कहा कि चलिए इन देशों को फतह करते हैं तो भाजपा नेता बोले- मजाक कर रहे हो? मैंने कहा कि मैं मजाक क्यों करूंगा? आपने उन देशों को अपने मानचित्रों में जोड़ा है?
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
48 mins agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
1 hr agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
1 hr ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
1 hr agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
2 hrs agoLIVE: पंचकूला पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
2 hrs ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
9 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
10 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
10 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines