'मैं पीठ में छुरा नहीं मारूंगा, ब्लैकमेल नहीं करूंगा', दिल्ली रवाना होने से पहले बोले शिवकुमार

karnataka election results, karntaka cm post, dk shivakumar, congress, aicc, backstab, blackmail

Karnataka CM Tussle: कर्नाटक के मुख्यमंत्री चेहरे पर चर्चा के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले डीके शिवकुमार ने कहा कि वे जिम्मेदार व्यक्ति हैं, वे न तो किसी की पीठ में छुरा मारूंगा, न ही किसी को ब्लैकमेल करूंगा। शिवकुमार ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में 20 सीटें जीतना हमारा लक्ष्य है।

कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के लिए कांग्रेस पार्टी में चल रही बातचीत के बीच शिवकुमार आज दिल्ली रवाना होने से पहले बेंगलुरु हवाईअड्डे पर पहुंचे। इस दौरान न्यूज एजेंसी ANI के साथ बातचीत में शिवकुमार ने कहा कि अगर पार्टी चाहती है तो वो मुझे जिम्मेदारी दे सकती है, हमारी संख्या 135 है। मैं यहां किसी को विभाजित नहीं करना चाहता हूं।

और पढ़िए – G20: भुवनेश्वर में हुई दूसरी संस्कृति कार्य समूह की बैठक, मोदी के मंत्री बोले-वैश्विक नीति निर्माण में संस्कृति की भूमिका महत्वपूर्ण

शिवकुमार बोले- पार्टी मेरा भगवान है

मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा से पहले कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार दिल्ली में पार्टी के आलाकमान से मिलेंगे। बेंगलुरु से रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि पार्टी मेरा भगवान है, हमने इस पार्टी का निर्माण किया है, मैं इसका हिस्सा हूं और इसमें मैं अकेला नहीं हूं।

बता दें कि मुख्यमंत्री पद के अन्य दावेदार कांग्रेस नेता सिद्धारमैया सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे। शिवकुमार को भी पार्टी ने सोमवार को दिल्ली बुलाया था लेकिन पेट में संक्रमण का हवाला देते हुए वे दिल्ली नहीं गए थे। उधर, कर्नाटक के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नवनिर्वाचित विधायकों के विचारों से अवगत कराया था।

और पढ़िए – Explainers: भारत में कैसे मजबूत हुआ लोकतंत्र और पड़ोसी मुल्कों में कमजोर?

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अंतिम फैसला सुनाने से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से सलाह लेंगे। कांग्रेस विधायक दल ने रविवार की देर शाम बेंगलुरु में बैठक की थी और विधायक दल का प्रमुख चुनने की जिम्मेदारी कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को दी गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ