'अश्लील फोटो से कर रही थी ब्लैकमेल', दिव्या पाहुजा मर्डर केस में आरोपी का बड़ा खुलासा

Divya Pahuja Murder Case : गुरुग्राम में मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Divya-Pahuja-Murder

Divya Pahuja Murder Case

विज्ञापन

विमल कौशिक की रिपोर्ट

Divya Pahuja Murder Case Update : दिल्ली से सटे गुरुग्राम में फिल्मी स्टाइल में मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या की गई और फिर उसके शव को ठिकाने लगा दिया गया। अभी तक पुलिस को उसकी लाश तक नहीं मिली है। हालांकि, इस मर्डर केस में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर डेडबॉडी की तलाश की जा रही है। इस बीच मुख्य आरोपी अभिजीत अभिजीत ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया कि दिव्या पाहुजा अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर रही थी।

विज्ञापन

आपको बता दें कि गुरुग्राम के एक होटल में मुख्य आरोपी अभिजीत ने 27 साल की मॉडल दिव्या पाहुजा को गोली मारी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों हेमराज और ओम प्रकाश को शव को छिपाने का काम सौंपा। इसके लिए उसने दोनों को पैसे भी दिए। दोनों ने आरोपी अभिजीत की बीएमडब्ल्यू में लाश  डाली और फिर उसे ठिकाने लगा दिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

मोबाइल का पासवर्ड न देने पर मारी गोली

विज्ञापन

होटल मालिक और मुख्य आरोपी अभिजीत ने पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने दिव्या की क्यों हत्या की, इसे लेकर कहा कि उसके (दिव्या पाहुजा) के मोबाइल फोन में उसकी अश्लील तस्वीरें थीं। इसे लेकर वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर रही थी और पैसे की भी डिमांग कर रही थी। उसने मोबाइल का पासवर्ड मांगा तो दिव्या ने मना कर दिया। इस पर आरोपी ने उसे गोली मार दी।

पंजाब पहुंची गुरुग्राम की पुलिस

विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस लगातार दिव्या पाहुजा के शव की तलाश में छापेमारी कर रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस की टीम पंजाब पहुंची है। बताया जा रहा है कि घग्गर नदी में शव को फेंका गया है। साथ ही जिस रास्ते से आरोपी बीएमडब्ल्यू में शव को डालकर ले गए थे, उस रास्ते के सीसीटीवी भी निकाले जा रहे हैं। वहीं, दिव्या पाहुजा का मोबाइल भी गायब है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ