Digi Yatra: AAI चेयरमैन का बड़ा ऐलान, इन तीन हवाईअड्डों पर लागू होगी Digi Yatra
Edited By Amit Kasana

digi yatra
Edited By Amit Kasana

digi yatra
Digi Yatra: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के अध्यक्ष संजीव कुमार ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है उन्होंने मीडिया में बयान देते हुए कहा, वाराणसी हवाई अड्डे पर सफल कार्यान्वयन होने के बाद अब केंद्र सरकार कोलकाता, पुणे और विजयवाड़ा तीन हवाई अड्डों पर भी डिजी यात्रा लागू कर रही है।
AAI chairman says will implement Digi Yatra at Kolkata, Pune, Vijayawada airports
Read @ANI Story | https://t.co/G07039pB1Y
#AAI #Plans #DigiYatra #3MoreAirports pic.twitter.com/dLytIyzJxN— ANI Digital (@ani_digital) January 26, 2023
दिल्ली के एएआई-एटीसी (Air Traffic Control) सेवा भवन में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एएआई के अध्यक्ष ने कहा, “डिजी यात्रा एक महत्वपूर्ण कदम है जिसे हम 3-4 साल की कड़ी मेहनत के बाद लागू करने में सक्षम हुए हैं। उन्होंने कहा इसे एएआई मंत्रालय के तहत प्रभावी रूप से शामिल किया गया था और निजी ऑपरेटरों की मदद से हमने एक पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया है। एएआई चेयरमैन ने समझाते हुए कहा, इसमें एक सॉफ्टवेयर अलग से बनाया जाता है और हार्डवेयर को हवाई अड्डे पर रखा जाता है ताकि यात्रियों की पहचान बिना पेपर दिखाए हो सके और वे तेजी से यात्रा कर सकें।”
और पढ़िए – कर्तव्य पथ पर पहली परेड में दिखी आत्मनिर्भर भारत की झलक, सैन्य शक्ति का किया दमदार प्रदर्शन
बता दें जब भी यात्री हवाई अड्डे से सफर करते हैं तो वे पहले सुरक्षा जांच से गुजरते हैं। फिर चेक-इन पर और फिर बोर्डिंग गेट पर एक और सुरक्षा जांच से गुजरते हैं। इन जगहों पर उन्हें अपनी आईडी और बोर्डिंग कार्ड दिखाने पड़ते थे। अब डिजी यात्रा में नए साफ्टवेयर के माध्यम से दस्तावेजों के बिना निर्बाध, कागज रहित यात्रा की जा सकेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा। यात्रियों के गुजरने पर वहां लगे कैमरे चेहरे और बोर्डिंग पास स्कैन करने पर जानकारी एकत्रित कर लेंगे। यात्री को रुककर जांच नहीं करवानी पड़ेगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: