नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर हंगामे की खबर सामने आई है। जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर अड़ा हुआ है। दरअसल, PM मोदी पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री पर सरकार ने बैन लगाया हुआ है। जेएनयू में बवाल के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

इंटरनेट और बिजली गुल

जानकारी के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुछ छात्र मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री दिखाने की योजना बना रहे थे, लेकिन छात्र संघ कार्यालय में इंटरनेट और बिजली दोनों गुल हो गए। ऐसे में छात्रों ने अपने सेलफोन और लैपटॉप पर इसे देखा। शाम को छात्रों के दो गुटों के बीच लड़ाई हो गई। इसके बाद छात्र संघ द्वारा विरोध मार्च शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

बिना स्वीकृति के ही कराई स्क्रीनिंग

डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रात 9 बजे शुरू होने वाली थी और छात्रों ने प्रशासन की बिना स्वीकृति के ही इसे देखने की योजना बनाई थी। जेएनयू प्रशासन ने स्क्रीनिंग की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तो यहां तक ​​कह दिया था कि डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, लेकिन छात्रों ने जोर देकर कहा कि स्क्रीनिंग से विश्वविद्यालय के किसी नियम का उल्लंघन नहीं होगा और न ही इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ेगा। देर शाम ब्लैकआउट के बाद वे कैंपस के अंदर एक कैफेटेरिया में पहुंच गए, जहां उन्होंने अपने सेलफोन और लैपटॉप पर डॉक्यूमेंट्री देखने लगे।

विज्ञापन

शुरू हो गई पत्थरबाजी

जब छात्र डॉक्यूमेंट्री देख रहे थे, तभी झाड़ियों के पीछे से उन पर कुछ पत्थर फेंकने लगे। इसके बाद जेएनयू छात्र संघ के सदस्यों ने भाजपा और एबीवीपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक विरोध मार्च निकाला। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष आयशी घोष ने आरोप लगाया कि ब्लैकआउट के लिए प्रशासन जिम्मेदार है। सरकार ने ट्विटर और यूट्यूब से पीएम मोदी पर विवादास्पद बीबीसी श्रृंखला को हटाने के लिए कहा था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस विवादित डॉक्यूमेंट्री के पर प्रसार पर रोक लगा दी है, लेकिन दुनिया के कई देशों में इसे दिखाया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इसमें पूर्वाग्रह और वस्तुनिष्ठता की कमी और स्पष्ट रूप से जारी औपनिवेशिक मानसिकता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ