BBC Documentary: हैदराबाद यूनिवर्सिटी में PM मोदी पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग, अधिकारियों ने शुरू की जांच

bbc documentary

BBC Documentary: केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री पर बैन के कुछ दिनों बाद हैदराबाद यूनिवर्सिटी में इसकी स्क्रीनिंग की गई। मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के बाद अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इसे लेकर अधिकारियों के पास एक शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि ब्रिटिश नेशनल ब्रॉडकास्टर (BBC) की डॉक्यूमेंट्री ‘India: The Modi Question’ पर शनिवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बैन कर दिया है।

मंत्रालय ने सीरीज को ब्लॉक करने के लिए यूट्यूब और ट्विटर को आदेश दिया है। बता दें कि ये आदेश IT Rules 2021 की आपात शक्तियों के तहत दिया गया है। BBC की डॉक्यूमेंट्री गुजरात में 2002 में हुई दंगों पर बेस्ड है। केंद्र सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री को पीएम मोदी के खिलाफ प्रोपेगेंडा बताया है।

ABVP ने लगाया ये आरोप

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सोमवार को आरोप लगाया गया कि छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में BBC की डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary) देखी। उधर, हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र संघ ने कुछ भी अवैध या गलत करने से इनकार किया है।

छात्रों ने कहा कि उन्होंने दो दिन पहले एक स्क्रीनिंग का आयोजन किया था, जो सीरीज पर प्रतिबंध से पहले की थी। फिलहाल, गाछीबौली पुलिस के मुताबिक अभी तक स्क्रीनिंग को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि इसका संज्ञान लिया गया है। मामले में लिखित शिकायत मिलने पर जांच शुरू की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ