दिल्ली में आज शाम धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अपडेट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज शाम को धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है। आईएमडी ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही इस सप्ताह हीटवेव की संभावना भी जताई गई है।

Delhi NCR Weather Update

दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश की संभावना

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली में आज एक बार फिर धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं दिल्ली में 13 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं नोएडा में में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। उसके बाद आसमान साफ हो सकता है। नोएडा में 16 मई से हीटवेव चलने की संभावना है। हीटवेव के कारण नोएडा में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन

गाजियाबाद में भी इस सप्ताह पूरी तरह मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है। वहीं औसत तापमान 39 से 42 डिग्री के आसपास रह सकता है।

शुक्रवार को आई आंधी से गई थी 2 लोगों की जान

इससे पहले शुक्रवार रात को आए तूफान और आंधी के कारण दिल्ली-एनसीआर में अलग-अलग हादसों के कारण 23 लोग घायल हो गए और 2 लोगों की मौत हो गई। तेज आंधी के कारण इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान हवा की गति 50 से 70 किमी. प्रति घंटे रही। वहीं आंधी के कारण दिल्ली आ रही 9 उड़ानों को जयपुर डायवर्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ